पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि बैंक गार्ड गोरखनाथ की अनुपस्थिति में उसका बेटा मोनू अक्सर राइफल लेकर ड्यूटी करता था। इसको लेकर बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोनू पहले भी पिता के स्थान पर ड्यूटी करने के दौरान लोगों और बैंक ग्राहकों से विवाद कर चुका है। यह बातें बैंक मैनेजर की जानकारी में थीं, इसके बावजूद भी मोनू बैंक में ड्यूटी करता रहा।