फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाले को जेल

Thu, 12 Oct 2017 03:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर/सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर व्हाटसअप पर अपलोड करने वाले मिर्जापुर जिले के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक प्रभारी तरुण राय समेत आधा दर्जन सदस्यों ने मिर्जापुर के कछवां थाने में एक व्हाट्सअप ग्रुप में मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो और टिप्पणी पोस्ट किए जाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन


तहरीर में कहा था कि पोस्ट बबलू राइन की है जो कछवां के पूर्व चेयरमैन सबीला बेगम के देवर हैं। पुलिस ने बबूल राइन व ग्रुप एडमिन के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बुधवार सुबह  बबलू राइन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इधर, फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर सोनभद्र कोतवाली पुलिस ने बिल्ली मारकुंडी निवासी सुधीर यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सिटी क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं जिला प्रभारी उपेंद्र देव पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली निवासी सुधीर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आरोप है कि सुधीर ने फेसबुक प्रोफाइल में हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक एवं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का आपत्तिजनक फोटो अपलोड किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें