फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रक की टक्कर से गिर गया पोल, छह घंटे नहीं आई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में कटौती ने कर दिया परेशान, पानी को भी तरस गए लोग
विज्ञापन

रोहनिया के तीन गांव में 14 घंटे की कटौती से बढ़ गई परेशानी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बिजली निगम बेहतर आपूर्ति दिलाने का दावा तो खूब कर रहा है, लेकिन स्थिति यह है कि अगर कहीं फाॅल्ट हो रहा है तो उसको ठीक करने में छह घंटे का समय लग रहा है। रविवार को दो अलग-अलग घटनाएं होने की वजह से लोगों को बिजली आपूर्ति बहाल होने में देरी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अवलेशपुर के पास ट्रक की टक्कर से पोल टूटकर गिर गया। इससे कंदवा, अवलेशपुर सहित आसपास के इलाके में छह घंटे तक बिजली नहीं आई। मंडुवाडीह उपकेंद्र में भी फाॅल्ट हो गया तो पांच घंटे बाद ही दूर हो सका। रोहनिया के तीन गांव में 14 घंटे तक बिजली कटी रही।
बिजली निगम के निजीकरण को लेकर कर्मचारी पिछले पांच दिन से दिन में तीन घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इस दौरान वह फाॅल्ट दूर करने सहित अन्य कामकाज से अपने को अलग रखे हैं। इस बीच बढ़ती गर्मी के बीच बिजली कटौती ने एक बार फिर परेशानी बढ़ा दी है। अवलेशपुर स्थित एक निजी अस्पताल के पास रविवार की सुबह ट्रक ने एक पोल में ठोकर मार दिया। सूचना मिलने के बाद अधिशासी अभियंता, जेई पहुंचे। पोल को लगाने का काम शुरू हुआ, लेकिन जिस जगह पर पोल लगा था, उसी के नीचे से गैस की पाइप लाइन जा रही थी। इस वजह से मरम्मत में समय लग गया। दोपहर करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। रोहनिया के टोडरपुर, राजातालाब फीडर से जुड़े मातलदेवी, गौरा गांव में रविवार भोर करीब 4 बजे से बिजली गुल हो गई। इस वजह से लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ा। शाम 5 बजे तक बिजली किसी तरह बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकेंद्र पर फ्लैशिंग सही करने में जल गया कर्मचारी का हाथ
भिखारीपुर स्थित एमडी कार्यालय परिसर में बने मंडुवाडीह उपकेंद्र में लगे इलेक्टि्रक पैनल में फ्लैसिंग यानी जलने की वजह से सुबह 8 बजे बिजली कट गई। इस वजह से कंदवा सहित आसपास के कुछ इलाकों में लोग बिजली के आने का इंतजार करते रहे। सही करने के दौरान कर्मचारी का हाथ जल गया। पैनल को सही करना चुनौती होती है, इसलिए पहले तो कोई कर्मचारी तैयार नहीं हो रहा था बाद में किसी तरह एक कर्मचारी तैयार भी हुआ तो काम के दौरान ही उसको करंट का झटका लग गया। अधिशासी अभियंता मनीष ने बताया कि कर्मचारी के हाथ में मामूली चोट हैं, कोई गंभीर मामला नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें