फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में जहरीली चाय पीने से बच्चे की मौत, चार अस्पताल में भर्ती

Tue, 16 Oct 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के एक गांव में चाय पीने से एक बच्चे की मौत हो गई वहीं चार लोगों की हालत नाजुक हो गई। उनका इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में चल रहा है। फूड प्वायजनिंग की आशंका जताई जा रही है। दूध, चाय के बर्तन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जिले के चुनार थाना क्षेत्र के तेंदुआ कला अनंतपुर गांव में रमेश की  गुमटी में परचून की दुकान है। वह चाय भी बेचता है। सोमवार सुबह रमेश मिर्जापुर गया था। शाम लगभग साढ़े छह बजे आने पर घर में रखे दूध से उसने चाय बनाई।

दूध रविवार शाम का था। खुद पीने के साथ ही उसने पुत्र अंकुश (6), भतीजे अवनीश (4), मनीष (2) के साथ गांव के दोस्त मनोज (27) को भी चाय पिलाई। कुछ देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


नौ बजे सभी को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां मनीष पुत्र आनंद की मौत हो गई। मनीष के पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। उसकी मां नंदनी के अनुसार उसके परिवार की किसी से रंजिश नहीं है। दूध घर की गाय का था।

सीओ चुनार सुधीर कुमार का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। चुनार स्थित निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार ने बताया मनीष की मौत फूड प्वाइजनिंग से हुई है। चाय जहरीली हो गई थी। आशंका है कि चाय बनाने के काफी देर बाद पी गई थी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी तिवारी का कहना है कि दो दिन पुराने दूध का चाय बनाकर पीने से फूड प्वाइजनिंग का मामला हो सकता है। जांच के बाद पता चलेगा कि चाय में कितना जहर था, जिससे बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें