अतिथयों का स्वागत क्लब के अध्यक्ष अंबुज किशोर नारायण ने किया। सचिव विशाल जायसवाल व रवि प्रकाश जायसवाल ने संयुक्त संचालन किया। कार्यक्रम में विभु रत्न, विजय लीला, देव प्रमोद अग्रवाल अनिल लालवानी, अतुल रस्तोगी समेत आदि सदस्य मौजूद थे।
मशहूर पंजाबी गायक दिलबर मेहंदी शनिवार को पीएनयू क्लब के दीपावली म्यजिकल नाइट कार्यक्रम में वाराणसी आए थे। उन्होंने बताया कि काशी में उन्हें अपनापन महसूस होता है। उन्होंने बताया कि होश संभालते ही गानों के प्रति दीवानगी छा गई और उन्हें गाना सुनने के अलावा अच्छा नहीं लगता था। रामपुर घराने के मोहम्मद ताहिर उनके उस्ताद थे। दिलबर मेहंदी फौजी माहौल में पले बढ़े। उन्होंने बताया कि सरदार नच दे एलबम से उन्हें पहली बार प्रसिद्धि मिली।