फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई तक पहुंची महंगाई की आंच से राहत दिला रही पीएनजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता चारों तरफ से महंगाई की मार झेल रही है। इसकी आंच रसोई तक भी पहुंच गई है। सिलिंडर की कीमत एक हजार पार कर गई है। हालांकि, पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) के ग्राहकों को थोड़ी राहत मिल रही है। शहर में 12 हजार से अधिक उपभोक्ता पीएनजी के हैं। इस माह दो बार दाम बढ़ाए गए हैं, लेकिन एलपीजी की तुलना में अभी भी खर्च आधा है। एक गैस सिलिंडर के लिए लोगों को 1013 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।
विज्ञापन

सुंदरपुर, बीएचयू, नेवादा, बरेका आदि इलाकों में पीएनजी की सुविधा मिल रही है। पांडेयपुर, शिवपुर, सारनाथ, लहरतारा, सिरगा महमूरगंज में पाइपलाइन बिछा दी गई है। आवेदन भी शुरू हो गए हैं। अगले दो माह में यहां भी सप्लाई शुरू हो जाएगी। गेल की ओर से 53,413 घरों में पाइपलाइन पहुंचा दी गई है। जिन जगहों पर पाइपलाइन बिछाई गई है, वहां से भी 500 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। गेल की ओर से शहर में पाइपलाइन का काम 2018 से शुरू किया गया था।
पीएनजी पाइपलाइन शुरू होने से अभी एलपीजी पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। पूरे शहर में पाइपलाइन बिछ जाने के बाद एलपीजी के कनेक्शन पर असर हो सकता है। - मनीष चौबे, वाराणसी एलपीजी वितरक संघ प्रवक्ता
विज्ञापन

जिले में हर घर के लोगों को पीएनजी का लाभ मिले इसके लिए गेल प्रयासरत है। शहर में पाइपलाइन बिछाने के बाद गांव के इलाके को कवर किया जाएगा। - गौरी शंकर मिश्र, गेल महाप्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें