फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी बैंक मैनेजर हत्याकांड: पुलिस ने 50 हजार के इनामी शूटर धीरेंद्र को दबोचा, लूट के साढ़े चार लाख रुपये बरामद

Thu, 01 Jul 2021 02:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यातायात पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि बैंक प्रबंधक की हत्या और लूट को अंजाम देने वाले शूटर 50 हजार इनामी धीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया।  बता दें कि जौनपुर के कुसिया गांव निवासी फूलचंद राम को नौ जून को पिंडराई गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और 20 लाख रुपये की लूट हुई थी।
विज्ञापन
50 हजार का इनामी शूटर धीरेंद्र सिंह गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के करखियांव स्थित पीएनबी शाखा प्रबंधक फूलचंद राम की हत्या और लूट को अंजाम देने वाले फरार शूटर 50 हजार के इनामी धीरेंद्र सिंह को फूलपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट के 4 लाख 50 हजार रुपये नगद और अवैध असलहा व दो कारतूस बरामद किया। इस तरह अब महज साढ़े तीन लाख की बरामदगी शेष रह गई है।

विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि बैंक प्रबंधक की हत्या और लूट को अंजाम देने वाले शूटर 50 हजार इनामी धीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। 
बता दें कि जौनपुर के कुसिया गांव निवासी फूलचंद राम को नौ जून को पिंडराई गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और 20 लाख रुपये की लूट हुई थी।

हत्या और लूट मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था और सिर्फ धीरेंद्र सिंह निवासी सुरहुरपुर थाना शादियाबाद, गाजीपुर ही फरार था। घटना स्थल से बरामद 27 लाख रूपये के अतिरिक्त लूटे गए रकम में से कुल 18 लाख 750 रूपये की बरामदगी और हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और मृतक बैंक मैनेजर के आईकार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड व एक अदद स्कार्पियो गाड़ी बरामद 
विज्ञापन

हो चुकी है।

विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में फूलपुर प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र, क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी चतुर्वेदी औऱ सर्विलांस प्रभारी अरूण कुमार सिंह शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें