फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में पीएम शिव और गंगा से और मजबूत करेंगे अपना नाता, काशी विश्वनाथ धाम में बिताएंगे इतना समय

Mon, 30 Nov 2020 01:18 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कण कण शंकर वाली काशी में प्रधानमंत्री शिव और गंगा से अपना नाता और मजबूत करेंगे। ललिता घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाने वाले पहले भक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे। गंगा दर्शन के बाद काशी पुराधिपति का अभिषेक कर पीएम मोदी गंगा से मंदिर तक के निर्माण का निरीक्षण भी करेंगे। इसके अलावा मंदिर मणिमाला को भव्यतम बनाने के लिए सुझाव भी देंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी प्रवास के दौरान काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। जलमार्ग से पीएम मोदी विश्वनाथ कॉरिडोर पहुंचेंगे और गंगा दर्शन के बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करेंगे। इससे पहले वे आधे घंटे से ज्यादा समय तक कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे।

इसके अलावा पीएम मोदी एक घंटे से ज्यादा समय गंगा में नाव की सवारी कर काशी के जलमार्ग को समृद्ध करने का संदेश देंगे। काशी विश्वनाथ धाम का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2019 में किया था। यह पूरी परियोजना प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है और इसकी निगरानी लगातार पीएमओ से की जाती है।
विज्ञापन

 

पीएम के आगमन की तैयारी: ललिता घाट पर विश्वानाथ कॉरिडोर में जाने के लिए गंगा नदी में बनाया जा रहा प्लेटफार्म। - फोटो : अमर उजाला
‘पावन पथ’ से मिलेंगे चार धाम के दर्शन, पीएम मोदी करेंगे वेबसाइट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ‘पावन पथ’ की सौगात भी देंगे। पर्यटन और संस्कृति विभाग पर्यटन विभाग की ओर से पावन पथ नाम से तैयार वेबसाइट का पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। इसके जरिए श्रद्धालु द्वादश ज्योर्तिलिंग से लेकर चार धाम तक की यात्रा के दर्शन काशी में ही कर सकेंगे।

साथ ही इसके जरिए काशी विश्वनाथ, दुर्गाकुंड, कालभैरव, संकटमोचन के अलावा प्राचीन मंदिर, चारधाम, द्वादश ज्योर्तिलिंग, नौ दुर्गा, विनायक और भैरव के दर्शन के लिए बुकिंग भी करा सकेंगे। साथ ही काशी के प्राचीन मंदिर वैश्विक पटल पर आ जाएंगे। 

गंगा घाट पर बनाईं कलाकृतियां। - फोटो : अमर उजाला
श्री काशी विश्वनाथ को केंद्र मानकर काशी में पावन पथ तैयार किया गया है। यह पथ प्राचीन मंदिरों को जोड़ता है। इन मंदिरों के दर्शन का महात्मय स्कंदपुराण के काशी खंड में वर्णित है। इस पावन पथ में काशी भैरव यात्रा, नव गौरी यात्रा, नव दुर्गा यात्रा, अष्ट विनायक यात्रा, अष्ट प्रधान विनायक यात्रा, द्वादश ज्योर्तिलिंग यात्रा, काशी विष्णु यात्रा, द्वादश आदित्य यात्रा, चारधाम यात्रा और एकादश विनायक यात्रा को शामिल किया गया है। श्रद्धालुओं को पावन पथ वेबसाइट से सभी प्राचीन मंदिरों के बारे में जानकारी भी मिल सकेगी। पावन पथ के मंदिरों पर पर्यटन और संस्कृति विभाग की ओर से दर्शन-पूजन की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
 

पीएम मोदी का देव दीपावली पर काशी का दौरा। - फोटो : अमर उजाला
जलमार्ग से जुड़ेगा धाम
काशी विश्वनाथ धाम जल और थल मार्ग से जुड़ेगा। मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से चार द्वार होंगे। जलासेन से ललिता घाट तक जेट्टी से भक्तों को प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा काशी के घाटों को जोड़ने के लिए प्रस्तावित रो रो और जल मार्ग के भी रास्ते खुलेंगे। पीएम के जल मार्ग के सफर करने के बाद यह मार्ग आम लोगों के लिए शुरू किया जाएगा।
 
विज्ञापन

गंगा पार रेत तुलसीदास और श्रीराम का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
जनसभा में जाना हो तो 1:30 बजे तक पहुंच जाएं
मिर्जामुराद क्षेत्र के खजुरी स्थित प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल पर जिस किसी को भी जाना हो वह सोमवार दोपहर 1:30 बजे तक जरूर पहुंच जाए। इसके बाद जनसभा स्थल में प्रवेश नहीं मिलेगा। सुरक्षा संबंधी कारणों से यह एडवाइजरी जिला पुलिस और प्रशासन की ओर से जारी की गई है। यह भी कहा गया है कि जो भी सभास्थल में आए, वह मास्क जरूर पहने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें