फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम से पाया योग-ध्यान का मंत्र

Mon, 29 Feb 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेडियो के माध्यम से उन्होंने कहा कि विद्यार्थी विज्ञान एवं उससे जुड़े विषयों में रुचि लें तभी वे आगे बढ़ेंगे। क्योंकि मौजूदा दौर में विज्ञान आैर तकनीकी का बहुत ही महत्व है। पीएम के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पसीना बहाया। शहर भर में जगह-जगह रेडियो से लोगों को पीएम के मन की बात सुनाई।
विज्ञापन



इस दौरान लोगों को चाय भी पिलाई गई। भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने बताया कि  लोहटिया बाजार में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में मन की बात सुनाई गई। मिंट हाउस पर मेयर राम गोपाल मोहले और धर्मेंद्र सिंह ने पीएम की मन की बात सुनने आए लोगों के लिए चाय-पानी का प्रबंध कराया। लक्सा पर राजेश जायसवाल, पार्षद ओमप्रकाश चौरसिया, जैतपुरा में पार्षद संजय शाह, कज्जाकपुरा में नरेंद्र पांडेय, यूपी कालेज में जेपी सिंह, पहड़िया चौराहे पर अधिवक्ता जेपी सिंह, सुंदरपुर में भाजपा नेत्री निर्मला सिंह, अनूप जायसवाल ने लोगों को चाय पिलाकर कार्यक्रम को लोगों को सुनाया।


दूसरी ओर भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण इलाकों में कुल 105 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईटी सेल के पीयूष वर्धन सिंह, रामनगर में क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में मन की बात सुनने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। अजगरा, लालपुर चट्टी सेवापुरी, हरहुआ में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सदानंद सिंह, दिलीप सिंह, अजय मिश्रा, नागेंद्र रघुवंशी उपस्थित थे।
विज्ञापन

जयापुर में लोगों ने सुनी पीएम के मन की बात : जयापुर में पीएम मोदी के मन की बात रविवार को लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना। सभी ने पीएम की बातों की सराहना की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें