वाराणसी में पीएम मोदी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट के सुंदरीकरण, तीन रेलवे ओवरब्रिज सहित 305 करोड़ से ज्यादा की लागत वाली 10 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इसी तरह रेलवे की 1622 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो सकता है। कुछ और विकास कार्यों को सूची में शामिल किया जा सकता है। इसकी औपचारिकता पूरी की जा रही है।
प्रधानमंत्री बीएचयू में भूतल के साथ 10 मंजिला अंतरराष्ट्रीय बलिक छात्रावास, 96 सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य भी जनता को समर्पित करेंगे। बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर कादीपुर रेलवे स्टेशन, प्रयागराज-वाराणसी रेलवे लाइन पर हरदत्तपुर और राजातालाब और लोहता चौखंडी रेल लाइन पर जंसा रामेश्वर रोड पर दो-दो लेन के तीन रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास भी कर सकते हैं। गंगा में जल परिवहन को गति देने के लिए अस्सी घाट, शिवाला घाट, केदार घाट, पंचगंगा और राजघाट पर जेटी का काम शुरू करने की प्रक्रिया को हरी झंडी दे सकते हैं।
लोकार्पण लागत
- - सुल्तानपुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग- 56 का चौड़ीकरण 806
- - सेंटर फॉर स्किलिंग एंड टेक्निकल सपोर्ट का भवन 40.1
- - राजकीय आश्रम स्कूल तरसड़ा का आवासीय भवन 2.89
- - राजकीय महिला डिग्री काॅलेज, बरेका में शिक्षक कक्ष और प्रयोगशाला 1.16
- - शिवपुर सीएचसी में डिस्टि्रक्ट ड्रग वेयर का निर्माण 9.19
- - सिंधौरा थाने का आवासीय भवन 5.89
- - पिंडरा स्थित दमकल स्टेशन पर आवासीय भवन 5.2
- - भुल्लनपुर पीएसी परिसर में सीवेज और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग 5.99
- - पुलिस लाइन में आर्थिक अपराध अनुसंधान संस्थान का भवन 1.74
- - मोहन कटरा और कोनिया घाट क्षेत्र में सीवर लाइन 15.03
- - सीवर शोधन प्लांट रमना 2.2
- - रामनगर में दुग्ध संस्थान में बायो गैस से बिजली उत्पादन केंद्र 23
- - मौनी बाबा आश्रम घाट गौरा का पुनरुद्धार कार्य 3.43
- - दशाश्वमेध घाट पर फ्लोटिंग जेटी पर चेंजिंग रूम का निर्माण 0.99
- - शहर में डबल साइइेड एलईडी युक्त यूनीपोल 3.5
- - 96 सड़कों की मरम्मत और निर्माण 96.96
नोट: प्रस्तावित परियोजनाओं की लागत करोड़ रुपये में