फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी आएंगे पीएम मोदी: पीएमओ ने दिए 19 जुलाई से पहले दौरे के संकेत, परियोजनाओं का पूरा ब्यौरा तलब किया

Thu, 08 Jul 2021 12:43 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीएमओ ने  बुधवार को 19 जुलाई से पहले ही प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे का संकेत दिया है। जिला प्रशासन अब अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान और भारत की मित्रता का प्रतीक रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे का केंद्र रहेगा। पीएम के काशी आगमन पर मुख्य कार्यक्रम के साथ ही शहर भ्रमण को प्रस्तावित किया जा सकता है।  पीएम मोदी परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के साथ ही विभिन्न स्थानों का निरीक्षण भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


बुधवार को पीएमओ ने 19 जुलाई से पहले ही प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे का संकेत दिया है। जिला प्रशासन अब अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां दो हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच जुलाई को वाराणसी दौरे पर समीक्षा बैठक कर पीएम के काशी आगमन के स्पष्ट संकेत दे चुके हैं।

इसके साथ ही जिला प्रशासन ने 750 करोड़ रुपये की परियोजना के लोकार्पण और 800 करोड़ रुपये की 64 परियोजना के शिलान्यास की सूची पीएमओ को भेज दी है।   इसके साथ ही पीएमओ ने परियोजनाओं का पूरा ब्यौरा तलब किया है। इसमें परियोजनाओं की बनारस के विकास में भूमिका और जनता को होने वाली सहूलियत की रिपोर्ट भी मांगी है।

विज्ञापन
Trending Videos

सूत्रों की मानें तो 19 अप्रैल से संसद का सत्र शुरू होने और उसके लंबा चलने के कारण पीएम मोदी इससे पहले ही वाराणसी आएंगे। यहां बता दें कि आठ महीने बाद पीएम के वाराणसी आगमन और कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए पार्टी कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि पूरी हुई परियोजनाओं के भौतिक सत्यापन के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। शुक्रवार तक सत्यापन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। इस रिपोर्ट को भी शासन को भेजकर परियोजनाओं के पूरा होने की पुष्टि की जाएगी और इसके बाद उन्हें संचालित करने वाले विभागों को हैंडओवर किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें