फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनावः वाराणसी में भाजपा ने की प्रत्याशियों की घोषणा, एक दिन पहले पार्टी में शामिल होने वाले नेता की पत्नी को भी टिकट

Thu, 08 Jul 2021 12:30 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब सपा भी अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गई है। उधर, सपा से एक दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रवेश पटेल की पत्नी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : Getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन प्रक्रिया से ठीक एक दिन पहले वाराणसी में भाजपा ने अपने पत्ते खोलते हुए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। छह सीट पर प्रत्याशी घोषित किया और दो सीटें सहयोगी अपना दल के खाते में दी है। भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब सपा भी अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गई है। उधर, सपा से एक दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवेश पटेल की पत्नी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से घोषित सूची में काशी विद्यापीठ ब्लाक से रेनू पटेल, चिरईगांव में अभिषेक सिंह चंचल, चोलापुर से लक्ष्मीना कनौजिया, पिंडरा में धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा, सेवापुरी में रीना कुमारी और हरहुआ ब्लाक में विनोद कुमार उपाध्याय बबलू को प्रत्याशी बनाया गया है। इसमें सबसे अप्रत्याशित चोलापुर ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी का चयन रहा।

यहां बसपा एमएलसी विनीत सिंह के करीबी मिर्जापुर जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया की भाभी को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा एक दिन पहले ही सपा से भाजपा में शामिल प्रवेश पटेल की पत्नी को काशी विद्यापीठ ब्लाक से प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन

भाजपा की निगाहें सपा की रणनीति पर

उधर, बसपा और कांग्रेस की प्रत्याशी नहीं उतारने की घोषणा के बाद अब भाजपा की निगाहें सपा की रणनीति पर टिकी हैं। जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मात खाई सपा किसी तरह की जोखिम नहीं उठानी चाहती। ऐसे में हर ब्लॉक पर वह दो-दो प्रत्याशी तलाश रही है और उनके नामांकन की तैयारी में है। उधर, बड़ागांव और आराजीलाइंस ब्लॉक को भाजपा ने सहयोगी दल अपना दल के खाते में दिया है। यहां भी जीताऊ प्रत्याशियों पर ही अपना दल दांव लगाएगी।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्यों के बीच पैठ बनाने में जुटे दावेदार

आठों ब्लॉक में प्रमुख पद के दावेदार बीडीसी के बीच पैठ बनाने में जुटे हैं। इसके लिए ऐड़ी चोटी के जोर के साथ ही अब गुपचुप पार्टियों का भी दौर शुरू हो गया है। इसमें कई ब्लॉक में लड़ाई एकतरफा होने के चलते बीडीसी की पूछ कम है। जबकि जिन ब्लॉक में लड़ाई कांटे की हैं, वहां रिझाने का दौर भी परवान चढ़ रहा है। हालांकि ज्यादातर ब्लाक में दावेदारों ने अपनी रणनीति के अनुसार बीडीसी का समर्थन हासिल कर लिया है।

इसमें बीडीसी दूसरे पाले में न जाने में पाए इसके भी प्रबंध कर दिए गए हैं। हालांकि इस चुनाव परिणाम को रोहनिया, पिंडरा, अजगरा, सेवापुरी और शिवपुर विधानसभा में वर्चस्व से जोड़ा जा रहा है। फिलहाल यहां भाजपा के विधायक ही हैं, मगर विपक्षी दल भी इसी बहाने शक्ति प्रदर्शन के मूड में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें