लोकसभा चुनाव 2019 को संपन्न हुए भले ही दो महीने हो गए है, लेकिन काशीवासियों पर इसका खुमार आज भी बरकार है। काशीवासियों ने पीएम मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद अब संकट मोचन हनुमान को डेढ़ किलो का स्वर्ण मुकुट चढ़ाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी से आए डेढ़ किलो के स्वर्ण मुकुट का अवलोकन कर सोमवार को बनारस के प्रबुद्धजनों को सौंप दिया। संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में प्रधानमंत्री ने मंत्रोच्चार के बीच इस मुकुट को स्पर्श किया।
पीएम मोदी के सांसद का चुनाव लड़ने के समय काशीवासियों की ओर से पत्रकार डॉ. अरविंद सिंह ने मनौती मानी थी कि पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेंगी तो सवा किलो का मुकुट चढ़ाया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. सिंह वरिष्ठ पत्रकार स्नेह रंजन, राजेंद्र कुमार दुबे, विजय विनीत, आशुतोष सिंह और अनिल अग्रवाल के साथ दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने इस शिष्टमंडल से मुलाकात कर स्वर्ण मुकुट का अवलोकन किया और उसे हनुमत दरबार तक ले जाने को कहा। पीएम मुकुट की सुंदरता देख काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने शिष्टमंडल का आग्रह भी स्वीकार किया कि जब भी इसे संकट मोचन हनुमान को चढ़ाया जाएगा उस दौरान वे अथवा उनका कोई प्रतिनिधि उपस्थित रहेगा।
मुकट को वाराणसी के ही एक प्रतिष्ठित स्वर्ण कला संस्थान में काशी और कोलकाता के नौ कारीगरों ने 40 दिनों में बनाया। बेजोड़ कारीगरी के नमूने वाले इस मुकुट में ढाई लाख टांके लगाए गए हैं जो बेहद आकर्षक और बेजोड़ हैं।