फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः प्रियंका गांधी ने डॉक्टर अकबर अली की मौत पर जताया दुख, सड़क हादसे में गई थी जान

Fri, 02 Jul 2021 04:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रियंका गांधी ने अपने शोक संदेश में लिखा है कि अकबर अली ने पूर्वांचल हज सेवा समिति के महासचिव और एक समर्पित चिकित्सक के बतौर जो सामाजिक भूमिका निभाई उसे हमेशा याद रखा जाएगा। 
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल हज सेवा समिति के सचिव, नीमा व रेडक्रॉस सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर अकबर अली की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी ने दुख व्यक्त किया है। प्रियंका ने उनके पुत्र अहमद बेलाल को शोक संदेश भेजा है और परिवार को इस कठिन वक्त में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने अपने शोक संदेश में लिखा है कि अकबर अली ने पूर्वांचल हज सेवा समिति के महासचिव और एक समर्पित चिकित्सक के बतौर जो सामाजिक भूमिका निभाई उसे हमेशा याद रखा जाएगा। बता दें कि बीते सोमवार को सुबह अपने घर से ऑपरेशन के लिए शाह नर्सिंग होम जाते वक्त बुलानाला-मैदागीन मार्ग पर  डॉ अकबर अली की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। परिवार वालों ने उनकी मौत का जिम्मेदार प्रशासन की लापरवाही बताई थी, क्योंकि सड़क निर्माण के वक्त उस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं थे, जिससे यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें