सिगरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक कहा कि सिगरा का इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स देखना है। ऐसे में रूट बदला गया। महमूरगंज, रथयात्रा रूट पर सुरक्षा बढ़ाई गई, और पीएम मोदी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स देखने पहुंचे।
थ्री मॉडल भी देखा। प्रधानमंत्री को बताया गया कि स्टेडियम का लोकार्पण दो महीने बाद उन्हीं से कराया जाएगा। इस दौरान खिलाड़ियों से संबंधित बड़ा कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री को दर्शन-पूजन के बाद बरेका गेस्ट हाउस जाना था। इसी गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री के ठहरने का इंतजाम है।
जैसे ही काफिला लहरतारा से आगे बढ़ा, वैसे ही सूचना दी गई कि प्रधानमंत्री सिगरा स्टेडियम जाएंगे। इसके बाद मंडुवाडीह से महमूरगंज के रास्ते रथयात्रा होते हुए पीएम का काफिला सिगरा स्टेडियम पहुंचा। उन्होंने इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री ने 64 कमरों के हॉस्टल के बारे में जानकारी ली। क्रिकेट की प्रैक्टिस पिच के बारे में पूछा। इस पर मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि दो हजार लोग बैठकर एक साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस देख सकेंगे। क्रिकेट का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गंजारी में बन रहा है।