मन की बात करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला।
इस वर्ष के अंतिम मन की बात रेडियो कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल पर देशवासियों को बधाई देने वाले एक सुझाव का स्वागत किया और देश के अनेक सुदूर क्षेत्रों में कई सकारात्मक कार्यों के प्रयासों की सराहना की। रविवार को काशी के सांसद का कार्यक्रम शहर भर में हुआ।
शिवपुर के पिसौर में केंद्रीय मंत्री चंदौली सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने मन की बात सुनी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम ने युवाओं को संदेश दिया।
कहा कि आधुनिक भारत में इनसाइक्लोपीडिया ऑफ इंडिया ज्ञान का भंडार, जो देश के युवाओं के लिए आनलाइन लाइब्रेरी के रूप में मौजूद है। इस मौके पर श्रीनिकेतन मिश्र ने पिसौर, भवानीपुर और दनियालपुर को शहरी क्षेत्र से बाहर करने की मांग की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस पर सरकार से बात करेंगे।
राजघाट में राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने कार्यक्रम किया। उधर, भगवत गीता के साथ भाजपा स्वच्छता प्रकल्प काशी के क्षेत्र संयोजक अनूप जायसवाल के नेतृत्व में नई सड़क स्थित कोदई चौकी में सुना गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर की ओर से शिवपुर बाईपास पर कार्यक्रम हुआ। महानगर महामंत्री अवधेश राय के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागेंद्र रघुवंशी रहे।