फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, पर एमसीएच विंग, सुपर स्पेशियलिटी में नहीं शुरू हो पाएगी ओपीडी

Mon, 17 Feb 2020 12:04 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन 34 परियोजनाओं का लोकार्पण कर दिया, उसमें कई ऐसी सुविधाएं हैं, जिसका लाभ अभी लोगों को नहीं मिल पाएगा। इसके लिए उन्हें इंतजार करना पड़ेगा। बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी सेंटर, जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा एमसीएच विंग, वैदिक विज्ञान केंद्र के शुरू होने में अभी एक से दो महीने का समय लगेगा।

विज्ञापन

 

अपने दौरे में मोदी ने पड़ाव से बटन दबाकर इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में बन रहे 100 बेड के एमसीएच विंग का लोकार्पण तो हो गया लेकिन यहां सुविधाएं शुरू होने में अभी एक महीने का समय लगेगा। पांच मंजिला इस बिल्डिंग में पीपीपी मॉडल पर ओपीडी,महिलाओं-बच्चों को भर्ती, एसएनसीयू, दवा काउंटर, ऑपरेशन सहित अन्य सुविधाएं मिलनी हैं। उधर बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स में भी उदघाटन के बाद ओपीडी नहीं शुरू हो पाएगी।

430 बेड के इस कांपलेक्स में13 मॉडयूलर ओटी, 50 बेड का आईसीयू, 19 सीसीयू के साथ ही एक दर्जन विभागों की ओपीडी यहां चलनी है।बीएचयू विश्वनाथ मंदिर के बगल में बने वैदिक विज्ञान केंद्र में भी कक्षाएं शुरू होने पर कम से कम दो महीने का समय लगेगा। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक ज्ञान विज्ञान के बीच संबंधों को बढ़ावा देना ही केंद्र का उद्देश्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें