फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इनोवा कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन

आजमगढ़-जौनपुर हाइवे पर विथार गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मापुर। आजमगढ़-जौनपुर हाइवे पर विथार गांव के पास रविवार की रात तेज रफ्तार इनोवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना रात दस बजे की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड निवासी मोहम्मद अरसलान (20) पुत्र मुशीर और मोहम्मद अशरफ (21) पुत्र जफरुल किसी काम से जौनपुर गए थे। देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। विथार गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार की चपेट में आने से दोनों गंभीर रुप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। उधर घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें