फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी आ रहे पीएम मोदी, 100 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Sat, 22 Dec 2018 11:28 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
29 दिसंबर को वाराणसी आ रहे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के 16वें दौरे पर 29 दिसंबर को आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 100 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। दीन दयाल हस्तकला संकुल में आयोजित होने वाले ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग सवा घंटे बड़ा लालपुर में रुकेंगे। इस दौरान वे अलग-अलग मंडल के छह लोगों (तीन-तीन) को चेक व टूल वितरित करेंगे।
विज्ञापन


साथ ही विभिन्न शिल्पियों का लाइव प्रदर्शन देखेंगे। इस दौरान 2000 करोड़ से ज्यादा लोन वितरण के कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। वे पीडब्ल्यूडी और बीएसएनएल की योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि वे दोपहर बाद गाजीपुर से वाराणसी आएंगे और फिर यहीं से अंडमान निकोबार निकल जाएंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों में तेजी आ गई है। हस्तकला संकुल में ओडीओपी का बृहद कार्यक्रम होना है। इसमें 11 जिलों वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, सीतापुर, इटावा आदि के शिल्पी शिरकत करेंगे। सभी के ओडीओपी से जुड़े स्टॉल लगाने के साथ प्रमुख उत्पाद तैयार करने का लाइव प्रदर्शन भी किया जाएगा। बनारस की सिल्क से बनी साड़ियां व अन्य उत्पादों का प्रदर्शन किया जाना है। काशी व आसपास के क्षेत्रों से जुड़े जीआई उत्पादों के भी स्टॉल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान दो हजार करोड़ से ज्यादा लोन का वितरण 50 हजार से ज्यादा लाभार्थियों में किया जाएगा। इसके लिए 11 जिलों में भी उसी समय लोन वितरण कैंप लगाए जाएंगे। बड़ा लालपुर में सुबह तकनीकी सेशन भी होगा। साथ ही बायर सेलर मीट भी होगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 2000 से ज्यादा शिल्पी, उद्यमी शामिल होंगे। 

सीडीओ को हस्तकला संकुल के कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है तो एडीएम प्रशासन को चांदपुर आयोजन की कमान सौंपी गई है। प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न के रूप में फ्रेमिंग किया हुआ किमखाब का दुपट्टा दिया जाएगा। वहीं कार्यक्रम के दौरान पीएम ओडीओपी का कैटलाग लोकार्पित करेंगे और हस्तकला पर बनी एक वीडियो भी देखेंगे। 

इनका करेंगे शिलान्यास

- वाराणसी में पुराने सीवर का सीआईपीपी लाइनिंग का जीर्णोद्धार
- सारनाथ के बुद्धा थीम पार्क में आडिटोरियम की साज सज्जा
- स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल अवस्थापनाओं का मरम्मत, पार्किंग व चेजिंग रूम
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारनाथ भवन का निर्माण
- सिगरा से महमूरगंज मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य
-एनएच-2 के शहरी भाग सतह सुधार, माइक्रो सर्फेसिंग और डिवाइडर की मरम्मत
- लंका सामने घाट मार्ग पर डिवाइडर एवं सतह सुधार कार्य
- पांडेयपुर कचहरी गाजीपुर मार्ग के फ्लाईओवर के सर्विस लेन का सतह सुधार
- चयनित स्थलों पर ग्राफिक्स एवं मीडिया फसाड लाइटिंग का कार्य
- मच्छोदरी स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं कौशल विकास केंद्र का पुनर्विकास
- चौकाघाट से अंधरा पुल फ्लाईओवर और उसके नीचे लैंडस्केपिंग व आर्टवर्क
- महमूरगंज फ्लाईओवर के नीचे स्थल का पुर्नविकास
- पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे स्थल का पुर्नविकास
- बेनियाबाग गार्डन का लैंडस्केप विकास कार्य
 
विज्ञापन

पीएम की रैली सफल बनाने में जुटे मंत्री और पदाधिकारी

 गाजीपुर में 29 दिसंबर को होने वाली राजभरों की रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल राजभर ने पूर्वांचल में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। साथ ही भाजपा पदाधिकारियों को भी लगाया गया है। हर जिले में राजभर समाज के नेताओं को जिम्मेदारी देकर रैली को सफल बनाने का मंत्र दिया गया।

विधानसभा सेवापुरी के नाहर राजभर ने हरसोस, आर्का, भीखमपुर, बेनीपुर आदि गांवों में जनसंपर्क किया। रोहनिया के विजय राजभर ने बसंत पट्टी, घमहापुर, देलहना, परमपुर के लोगों से कहा कि हमारा परम सौभाग्य है कि देश के सबसे ताकतवर नेता हम लोगों की बात सुनने के लिए गाजीपुर आ रहे हैं।

अनिल राजभर के साथ हम सभी युवा कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं। रैली को सफल बनाने के लिए हम लोग अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। शिवपुर से प्रकाश राजभर ने ग्रामसभा सोएपुर, हरिहरपुर, बड़ा लालपुर, चांदमारी आदि गांवों में संपर्क कर रैली में आने को न्योता दिया। उधर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहले ही एलान कर चुके हैं कि 24 से उनकी पार्टी अनशन पर बैठेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें