फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: प्राकृतिक खेती पर आज पीएम मोदी करेंगे किसानों से संवाद, कृषि मंत्री भी करेंगे शिरकत

Thu, 16 Dec 2021 01:02 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गौ आधारित प्राकृतिक खेती (जीरो बजट खेती) को फिर से चलन में लाने के किए कल यानि गुरुवार को एक कार्यक्रम होगी।  इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से वर्चुअल संवाद करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में गौ आधारित प्राकृतिक खेती (जीरो बजट खेती) को फिर से चलन में लाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को किसानों से वर्चुअल संवाद करेंगे। इसमें बनारस के सभी ब्लॉकों से 2400 किसानों के साथ प्रदेश के 826 ब्लॉकों पर 97,607 गांवों के लगभग दो लाख 50 हजार किसान शामिल होंगे।

विज्ञापन


इसके लिए वाराणसी के गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल, कृषि विज्ञान केंद्र और सभी ब्लॉक मुख्यालय पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। कार्यक्रम की संयोजक भाजपा उत्तर प्रदेश की मंत्री मीना चौबे ने बताया कि देश के किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के निर्देशन में सभी जिलों में किसान मोर्चे के प्रभारी संयोजक ब्लॉकों पर समन्वय के लिए लगाए गए हैं।

सभी ब्लॉक मुख्यालय पर लाइव प्रसारण
भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी बतौर मुख्य अतिथि संकुल में उपस्थित होंगे। उप कृषि निदेशक अखिलेश सिंह ने बताया कि एक मात्र बनारस में जिला मुख्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र और सभी ब्लॉक मुख्यालय पर लाइव स्ट्रीम की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि बाकी के जिलों में सिर्फ कृषि विज्ञान केंद्र और सभी ब्लाक मुख्यालय पर लाइव स्ट्रीम की व्यवस्था की गई। इसमें जिला मुख्यालय पर लगभग 800 किसान, कृषि विज्ञान केंद्र और सभी ब्लॉक मुख्यालय पर 200 किसान प्रधानमंत्री के प्राकृतिक खेती पर उद्बोधन को सुनेंगे।
पढ़ेंः पीएम मोदी फिर आएंगे वाराणसी: 23 दिसंबर को करेंगे दौरा, 1500 करोड़ की देंगे सौगात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें