फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन: वाराणसी को जल्द मिलेगी 'सोवा रिग्पा' की सौगात, तिब्बती चिकित्सा पद्धति से होगा इलाज

Sat, 10 Jun 2023 05:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महात्मा बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ से तिब्बत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति 'सोवा रिग्पा' की सौगात आमजन के लिए मिलेगी। प्रदेश का पहला तिब्बती अस्पताल  सारनाथ में बनकर तैयार हो चुका है। पीएम मोदी जल्द ही इसका उद्घाटन करेंगे। 
 
विज्ञापन
तिब्बती अस्पताल सोवा रिग्पा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश का पहला तिब्बती अस्पताल सोवा रिग्पा केंद्रीय उच्च तिब्बती अध्ययन संस्थान सारनाथ में बनकर तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इसका उद्घाटन करेंगे। इस अस्पताल के शुरू होने से काशी ही नहीं पूर्वांचल समेत प्रदेश की जनता को तिब्बती चिकित्सा पद्धति से इलाज की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


मरीजों के इलाज के साथ यहां शोध भी होंगे। सेमिनार, अध्यापन, शोध और मरीजों का इलाज एक साथ करने वाला यह देश में इकलौता इतना बड़ा केंद्र होगा। 95 करोड़ की लागत से तैयार होने वाला ये अस्पताल 100 बेड का होगा। पहले फेज में 47.5 करोड़ की लागत से चार मंजिला अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है। मौजूदा वक्त में ऑडिटोरियम में फिनिशिंग का काम चल रहा है।

असाध्य बीमारियों के साथ ही कैंसर का भी इलाज

19404 स्क्वायर मीटर में बना ये अस्पताल आने वाले समय में नौ मंजिला हो जाएगा। फिलहाल 1617 स्क्वायर मीटर में डबल बेसमेंट के साथ चार मंजिल का कार्य पूरा हो चुका है।
ये भी पढ़ें: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज से वाराणसी में डालेंगे डेरा, विदेशी मेहमानों की करेंगे अगवानी

विज्ञापन

सोवा रिग्पा अस्पताल का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल के उद्घाटन के बाद यहां पर इलाज के साथ अध्ययन और शोध के काम भी होंगे। तीन हजार साल पुरानी तिब्बती चिकित्सा पद्धति सोवा रिग्पा में असाध्य बीमारियों के साथ ही कैंसर का भी इलाज प्राचीन चिकित्सा पद्धति से हो सकेगा। दिसंबर 2022 में ही इस अस्पताल के उद्घाटन की तैयारी थी। लेकिन, निर्माण एजेंसी की धीमी रफ्तार के कारण इसे छह महीने आगे बढ़ाना पड़ा।

अस्पताल में मिलेंगी ये सुविधाएं

सोवा रिग्पा अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए सभी सुविधाओं के साथ ही हेलिपैड का निर्माण भी प्रस्तावित है। अस्पताल में कांफ्रेंस समेत विभिन्न गतिविधियों के लिए आधुनिक ऑडिटोरियम तैयार किया गया है। इसमें पांच सौ लोग एक साथ बैठ सकेंगे। इसमें ओपीडी, आईपीडी, छह कंसल्टेंट रूम, ज्योतिष कंसल्टेंट रूम, अत्याधुनिक इमरजेंसी, इंटेंसिव केयर यूनिट, ऑपरेशन थियेटर, फार्मेसी के साथ एक बड़ा वेटिंग हॉल, क्लासरूम, लाइब्रेरी, म्यूजियम, लैब और नक्षत्र शाला भी होगी।

इलाज के लिए हिमालयी क्षेत्र से आती हैं जड़ी बूटियां

सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
रोवा रिग्पा चिकित्सा पद्धति में मरीजों के इलाज के लिए यहां हिमालयी क्षेत्र से जड़ी बूटियां आती हैं। अरुणाचल प्रदेश के तमांग में करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर पांच एकड़ का हर्बल गार्डन है। सोवा रिग्पा पद्धति से इलाज के लिए संस्था औषधियां भी खुद बनाती है। कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा ने बताया कि वर्तमान में सोवा रिग्पा की ओपीडी पुराने भवन में संचालित हो रही है। रोजाना सौ मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन

 केंद्रीय तिब्बती उच्चतर संस्थान के कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा ने कहा कि तिब्बती चिकित्सा पद्धति का लाभ जल्द पूर्वांचल समेत प्रदेश की जनता को मिलेगा। अस्पताल के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है और पूरा प्रशासनिक अमला इसमें लगा हुआ है। - 

ये भी जानें
  • - सोवा रिग्पा का निर्माण मार्च 2019 में शुरू हुआ
  • - चार मंजिला भवन के निर्माण में लग गए चार साल
  • - 95 करोड़ की लागत से हो रहा है निर्माण
  • - 100 बेड का है अस्पताल
  • - नौ मंजिला होगा अस्पताल, पहले चरण चार मंजिला भवन तैयार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें