पीएम मोदी बरेका गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सकते हैं। पीएम मोदी से रूबरू होने वाले पदाधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि 100 से 120 पार्टी पदाधिकारी पीएम मोदी की बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। फिलहाल बैठक नौ मार्च की रात में होगी या 10 मार्च की सुबह, इस पर निर्णय होना बाकी है।
लाइन अप में 200 से ज्यादा पदाधिकारी करेंगे स्वागत
पीएम मोदी की अगवानी में 200 पदाधिकारियों को जोड़ने की तैयारी में है। इसमें बाबतपुर एयरपोर्ट, बरेका गेस्ट हाउस, हेलिपैड सहित चार स्थानों पर 200 पदाधिकारी पीएम का स्वागत करेंगे।