फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Visit: 6 घंटे में 3254 करोड़ की 17 परियोजनाएं देंगे पीएम मोदी, 15 का लोकार्पण; दो का करेंगे शिलान्यास

Thu, 17 Oct 2024 09:46 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पीएम मोदी अपने काशी दौरे के दौरान पूर्वांचल वासियों को की परियोजनाओं की सौगात देंगे। 380.13 करोड़ की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे तो 2874.17 करोड़ की दो परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली से पहले 20 अक्तूबर को काशीवासियों को 3254.03 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह 15 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और दो का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम करीब छह बजे वह दिल्ली वापस लौट जाएंगे। अफसरों ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


संभावित कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से रिंग रोड स्थित शंकरा नेत्र अस्पताल पहुंचकर उसका शुभारंभ करेंगे। यहां निरीक्षण के अलावा कुछ लोगों से संवाद भी करेंगे।

इसके बाद सड़क मार्ग से ही संपूर्णानंद स्पोटर्स स्टेडियम सिगरा पहुंचेंगे और स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। यहीं से अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। शाम करीब छह बजे वह दिल्ली के लिए वापस लौट जाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

काशी से ही छह अन्य एयरपोर्ट की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी से ही छह अन्य जिलों को एयरपोर्ट की सौगात देंगे। इसमें बागडोगरा, दरभंगा, आगरा एयरपोर्ट में नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इनकी लागत 3041 करोड़ रुपये हैं। वहीं, रीवा एयरपोर्ट में नए टर्मिनल भवन का निर्माण, मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर में नए टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य और सरसावा एयरपोर्ट में ए सिविल एन्क्लेव का निर्माण परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इनका निर्माण 255.18 करोड़ से होगा।

लोकार्पण की जाने वाली परियोजनाएं
परियोजना का नाम लागत (करोड़ रुपये में)
  • आरजे शंकरा नेत्र चिकित्सालय -            90
  • स्पोटर्स कांपलेक्स, सिगरा का पुनर्विकास - 216.29
  • सारनाथ में पर्यटन पुनर्विकास कार्य -  90.20
  • सीपेट परिसर, करसड़ा में छात्रावास का निर्माण - 13.78
  • डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोटर्स स्टेडियम, छात्रावास व पवेलियन का निर्माण - 12.99
  • शहर में 20 पार्कों के सौंदर्यीकरण व पुनर्विकास कार्य - 7.85
  • आईटीआई चौकाघाट, आईटीआई करौंदी में हाईटेक लैब निर्माण - 7.08
  • सेंट्रल जेल, वाराणसी में बैरकों का निर्माण कार्य - 6.67
  • सीपेट परिसर, करसड़ा में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र निर्माण - 6.00
  • बाणासुर मंदिर, गुरुधाम मंदिर में पर्यटन विकास कार्य             - 6.02
  • सेंट्रल जेल, 48 कर्मचारी आवास का निर्माण कार्य - 5.16
  • टाउन हाल शापिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य - 2.51
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भरथरा में आवासीय भवनों का निर्माण - 2.16
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चिरईगांव का निर्माण कार्य - 1.93
  • ककरमत्ता फ्लाईओवर के नीचे एक्टिविटी जोन, पार्किंग का निर्माण - 1.49

शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाएं
  • बाबतपुर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण, टर्मिनल भवन का निर्माण - 2870
  • कस्तूरबा गांधी विद्यालय, आराजीलाइन में शैक्षणिक ब्लॉक व गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण  - 4.17
विज्ञापन

20 हजार लोगों की जनसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

भाजपा नेताओं ने भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को सिगरा स्थित कार्यालय में तैयारियों को लेकर बैठक हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि सिगरा स्थित स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में एक जनसभा का आयोजन किया गया है। जनसभा में 20 हजार की संख्या के लक्ष्य के साथ भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनसभा में खिलाड़ी, खेल प्रेमी, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और काशीवासी हिस्सा लेंगे। तैयारियों को लेकर 17 अक्तूबर को जिले की सभी आठों विधानसभाओं में बैठकें होंगी।

अस्पतालों में बनेंगे सेफ हाउस, तीन जिलों से आएंगे डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी दौरे को देखते हुए बीएचयू समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त सेफ हाउस बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। कार्यक्रम स्थलों पर हर जगह एंबुलेंस के साथ ही डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम भी मौजूद रहेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पड़ोसी जिला चंदौली, गाजीपुर से भी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ को बुलाया गया है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि प्रोटोकॉल के हिसाब से विभाग के स्तर से सभी तैयारियां करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें