सम्मेलन में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा न्यू अर्बन इंडिया थीम का प्रस्तुतीकरण और लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि नगर विकास विभाग द्वारा नगरीय विकास पर लघु फि ल्म का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा। इसके अलावा वाराणसी एवं स्मार्ट सिटी वाराणसी की ओर से तैयार की गई एक फिल्म भी दिखाई जाएगी।
सम्मेलन में महापौर नगर निगम पुणे, महाराष्ट्र, सूरत द्वारा भी स्वच्छ भारत मिशन के बारे में प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। सम्मेलन में न्यू अर्बन इंडिया और बदलते उत्तर प्रदेश में नगर विकास विभाग की उपलब्धियों पर भी प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
देश के विभिन्न शहरों से अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन में आने वाले महापौर श्री काशी विश्वनाथ धाम जाकर बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन करेंगे। पड़ाव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन स्थल जाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद मूर्ति का देखेंगे।
शाम को गंगा आरती से पहले क्रूज की भी सवारी करेंगे बनारसी लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाएंगे। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय सम्मेलन को लेकर अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। देश में ओमिक्रॉन का संक्रमण बढ़ता जा रहा है, ऐसे में सम्मेलन में आने वाले सभी मेहमानों को कोरोना रिपोर्ट अनिवार्य रूप से लाना होगा।