फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी बनारस के इस चौथे गांव को लेंगे गोद, मई में प्रधानमंत्री खुद करेंगे घोषणा

Fri, 27 Apr 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत अपने संसदीय क्षेत्र बनारस के चौथे गांव को गोद लिया है। इसका पत्र जिला प्रशासन को मिल चुका है। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रधानमंत्री की ओर से पत्र आ गया है।
विज्ञापन


पीएम मोदी के द्वारा बनारस के डोमरी गांव में चौथे गांव के रूप में गोद लिया गया। डोमरी में भी अन्य गोद लिए गांवों की तरह विकास कार्य कराया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार मई में प्रधानमंत्री आएंगे और खुद इस गांव के गोद लेने की घोषणा करेंगे। इसी गांव में जनवरी में प्रवासी भारतीयों का कार्यक्रम होने की प्रबल संभावना है। जल्द ही इसकी रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन


राजघाट से लेकर दशाश्वमेध घाट के सामने गंगापार रेती का पूरा इलाका डोमरी गांव में आता है। 2011 की जनगणना के अनुसार गांव की आबादी 5300 है। जो इस समय बढ़कर तकरीबन 5800 के आस-पास है।

बता दें कि पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र के सेवापुरी विधानसभा के जयापुर गांव को सबसे पहले गोद लिया था। इसके बाद इसी विधानसभा के नागेपुर गांव को गोद लिया। इसके बाद रोहनिया विधानसभा के ककरहिया और अब इसी विधानसभा के डोमरी गांव को गोद लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें