फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के इन दो गांवों को लेंगे गोद, बनाएंगे आदर्श गांव

Mon, 15 Feb 2021 05:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के क्षेत्र के सेवापुरी के पूरा बरियारपुर और आराजी लाइन के परमपुर को सांसद आदर्श गांव के रूप में गोद लेंगे। इसके लिए स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से प्रशासन को सहमति पत्र नहीं दिया गया है। मगर, उम्मीद है कि जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। कोरोना काल की वजह से पिछले साल गांव का चयन नहीं किए जाने की वजह से इस बार दो गांवों को गोद लिया जाएगा।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने सांसद आदर्श गांव के लिए प्रत्येक ब्लाक के एक-एक गांव का प्रस्ताव भेजा था। इसमें सेवापुरी के पूरा बरियारपुर और आराजी लाइन के परमपुर के चयन पर सैद्धांतिक मंजूरी हो गई है। इन गांवों की वर्तमान स्थिति की पूरी रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी गई है। इन गांवों में विकास की रुपरेखा तैयार विस्तृत कार्ययोजना भी जल्द तैयार की जाएगी।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सांसद आदर्श गांव के लिए निर्धारित मानक में  गांव में बैंकिंग सेवा, पोस्ट आफिस, विद्यालय, गौशाला, खेल का मैदान आदि सेवाओं को स्थापित करने के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


इन सरकारी सेवाओं के लिए अलग-अलग विभागों से रिपोर्ट भी मंगाई जा रही है। यहां बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के चार गांवों को आदर्श गांव के रुप में विकसित कर चुके हैं। इसमें जयापुर, नागेपुर, ककरहिया और डोमरी शामिल हैं।

विज्ञापन

चयनित गांवों की वर्तमान स्थिति एक नजर में
बरियारपुर- राजभर बहुल इस गांव में 2200 मतदाता हैं। पूरी तरह से पिछड़े वर्ग की आबादी वाले इस गांव में दलित बिरादरी के भी लोग रहते हैं। गांव में सरकारी सिंचाई के लिए कोई व्यवस्था नहीं है और पेयजल आपूर्ति का भी अभाव है। इसके अलावा गांव में स्कूल, आंगनबाड़ी भी नहीं है। इस गांव के प्रधान की गैरमौजूदगी में ग्राम विकास समिति ने विकास कार्य संचालित किया था।

परमपुर- आराजी लाइन ब्लाक में चयनित परमपुर गांव की जनसंख्या 4500 है। इसमें सामान्य, पिछड़ा एवं दलित वर्ग की सामूहिक आबादी है। इस गांव में दो विद्यालय, तीन आंगनबाड़ी केन्द्र पहले से संचालित है। आंगनबाड़ी के एक केंद्र के लिए एक भवन है और दो के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। 

भाजपा पदाधिकारियों ने किया गांव का निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चयनित आदर्श गांव परमपुर और पुरे बरियारपुर में रविवार को भाजपा पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा के नेतृत्व में गांव के लोगों से वार्ता की गई और उन्हें आदर्श गांव के चयन की जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों से गांव की आवश्यकताओं पर भी फीडबैक लिया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेश सिंह, अरविंद पटेल, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
 
सांसद आदर्श गांव के चयन के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हमारी तैयारी है और निर्देश मिलने के बाद गांव के विकास की कार्ययोजना पर काम किया जाएगा।
कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें