फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी की महिलाओं का जज्बा: PM मोदी ने देखी 9 ड्रोन सखियों की उड़ान, आठ लखपति दीदियों को दिया गया सम्मान पत्र

Tue, 12 Mar 2024 06:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नौ ड्रोन सखियों ने देशभर की ड्रोन प्रशिक्षित पायलटों के साथ मिलकर ड्रोन उड़ाया। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी सुब्रह्मण्यम ऑडिटोरियम, पूसा, नई दिल्ली में आयोजित सशक्त नारी विकसित भारत कार्यक्रम में वर्चुअल देखा।
विज्ञापन
वाराणसी न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी। बनारस की नौ ड्रोन सखियों ने देशभर की ड्रोन प्रशिक्षित पायलटों के साथ ड्रोन उड़ाया। कार्यक्रम प्रयागराज के फूलपुर और बिहार के मोतिहारी में आयोजित किया गया था ।जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी सुब्रह्मण्यम ऑडिटोरियम, पूसा, नई दिल्ली में आयोजित सशक्त नारी विकसित भारत कार्यक्रम में वर्चुअल देखा।
विज्ञापन


वाराणसी एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन भी सुना। प्रधानमंत्री ने लखपति दीदियों और नमो ड्रोन सखियों के साथ संवाद किया। जिले की आठ लखपति महिलाओं रेखा (हरहुआ), मधुबाला (चोलापुर), नीतू एवं सुनीता (बड़ागांव), ममता और संध्या मिश्रा (काशी विद्यापीठ), प्रीती त्रिपाठी व शालिनी सिंह (पिंडरा) को सम्मान पत्र दिया गया।

इस दौरान 1094 महिलाओं को ड्रोन वितरित किया गया। कार्यक्रम से जनपद के स्वयं सहायता समूहों को ऑनलाइन जोड़ा गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, विनोद राम त्रिपाठी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें