विजय ने जूडो की आरंभिक ट्रेनिंग सिगरा स्टेडियम के प्रशिक्षक लाल सिंह के देखरेख में ली। इस समय विजय यादव भारतीय खेल प्राधिकरण के भोपाल सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
ऑस्ट्रिया में आयोजित ग्रैंड प्रिक्स (जूडो) में वाराणसी के विजय यादव ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों की इस प्रतियोगिता में उन्होंने कजाकिस्तान के खिलाड़ी येर्जन एरेनकापोव को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
दूसरे दौर के लिए हुए मुकाबले में फ्रांस के खिलाड़ी केड्रिंक रेवोल से विजय को पराजय के बाद ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगिता से बाहर हो गए | प्रतियोगिता 8 से 10 मार्च तक हुई।
विजय ने जूडो की आरंभिक ट्रेनिंग सिगरा स्टेडियम के प्रशिक्षक लाल सिंह के देखरेख में ली। इस समय विजय यादव भारतीय खेल प्राधिकरण के भोपाल सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। विजय ओलंपिक पोडियम स्कीम के डेवलपमेंट कटेगरी के खिलाड़ी हैं। इसके तहत केंद्र सरकार उन्हें 25 हजार रुपये प्रति माह देती है।
विज्ञापन
कोच लाल सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को खेल कला में विकसित करने के लिए सरकार द्वारा स्पांसरशिप दिया जाता है।