नौ बजे के पहले विद्यालयों में पहुंचना जरूरी
जिले के सीबीएसई विद्यालयों में इस समय टर्म परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को समय से पहले पहुंचना है। इस बारे में सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर गुरमीत कौर ने बताया कि 13 और 14 दिसंबर दोनों दिन सीबीएसई की परीक्षाएं होनी है। ऐसे में छात्रों को समय से पहले विद्यालय पहुंचने को कहा है। सीबीएसई की परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हो रही है, ऐसे में विद्यार्थियों को नौ बजे से पहले तक विद्यालय में पहुंचना होगा, जिससे कि उन्हें कोई असुविधा न हो।