फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit: पुलिस की निगरानी में पीएम का जनसभा स्थल, फोर्स तैनात; ग्रामीणों का हो रहा सत्यापन

Tue, 08 Apr 2025 06:29 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी जिले में पीएम मोदी के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन की टीमें अलर्ट हैं। जनसभा स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन
पीएम मोदी के जनसभा स्थल पर चल रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में मेंहदीगंज स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा स्थल पर मंच और पंडाल अब आकार लेने लगा है। इसके साथ ही जनसभा स्थल पर एसीपी राजातालाब के नेतृत्व में फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मेंहदीगंज, नागेपुर, रखौना और आसपास के गांवों में रहने वालों का पुलिस सत्यापन कर रही है। ताकि, कोई अवांछनीय तत्व गांवों में न आ पाए और न ठहर पाए।

विज्ञापन


11 अप्रैल को काशी आएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री 11 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी आएंगे। मेंहदीगंज में वह जनसभा को संबोधित कर 3884 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर मेंहदीगंज और आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जनसभा स्थल पर मंच व पंडाल बनाने, विद्युत आपूर्ति के लिए खंभे लगाने, हेलीपैड निर्माण कार्य, साफ-सफाई और वाहन पार्किंग की व्यवस्था का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
 
आज आएगी एसपीजी की टीम
प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर मंगलवार को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारियों का दल आएगा। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले उनके कार्यक्रम स्थल और आवाजाही के रूट का एसपीजी की टीम निरीक्षण करेगी। इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर एसपीजी की टीम कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Bhadohi News: कुएं से बदबू आने पर पास जाकर देखा तो हैरान रह गए लोग, तीन महीने से लापता शख्स का मिला शव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें