फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Visit: पीएम के दौरे को लेकर वाराणसी में डायवर्जन, जानें- किन मार्गों पर रोक और कहां बंद रहेंगे रास्ते

Fri, 07 Nov 2025 12:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी में पीएम मोदी के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। ऐसे में बाबतपुर चौराहे से शहर में बड़े वाहनों के आने पर रोक लगाई गई है। 
विज्ञापन
Varanasi Traffic Diversion - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। यह शुक्रवार को शाम चार बजे से सात बजे तक प्रभावी रहेगा। बाबतपुर चौराहे से शहर की ओर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान तरना और हरहुआ फ्लाईओवर पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। वहीं, सामने घाट की ओर से आने वाले मालवाहक वाहन लंका की दिशा में प्रवेश नहीं करेंगे। 

विज्ञापन


बीएलडब्ल्यू गेट से किसी भी वाहन को परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। कुल छह मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। अगले दिन शनिवार को भी प्रधानमंत्री के बीएलडब्ल्यू से बनारस स्टेशन जाने और लौटने के दौरान सुबह 7 बजे से 10 बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। 

इसे भी पढ़ें; PM Modi: त्रिस्तरीय होगी सुरक्षा...हुआ ग्रैंड रिहर्सल, SPG ने कार्यक्रम स्थल को किया टेकओवर; जानें खास
विज्ञापन


इस दौरान बनारस स्टेशन से जिन यात्रियों की ट्रेन होगी, उन्हें जांच के बाद ही जाने दिया जाएगा। केवल वंदे भारत एक्सप्रेस के टिकटधारकों को ही स्टेशन तक पहुंचने की अनुमति होगी। अपर पुलिस उपायुक्त अंशुमान मिश्रा ने बताया कि बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहा से शहर की ओर कोई भी बड़ा वाहन प्रवेश नहीं करेगा, इन्हें बड़ागांव दिशा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 

इन मार्गों पर रोक

  • बौलिया तिराहा से फुलवरिया ओवरब्रिज मार्ग बंद रहेगा। वाहनों को चांदपुर-लहरतारा मार्ग से भेजा जाएगा।
  • लहरतारा चौराहे से मंडुवाडीह मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। चांदपुर चौराहे से बड़े वाहन बौलिया की दिशा में नहीं जाएंगे। छोटे वाहन मंडुवाडीह की ओर न जाकर रोहनिया की दिशा में डायवर्ट किए जाएंगे।
  • मंडुवाडीह तिराहा से मंडुवाडीह चौराहे की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इन्हें चांदपुर-लहरतारा मार्ग से भेजा जाएगा।
  • मुड़ैला तिराहा से मंडुवाडीह थाना की ओर आवागमन बंद रहेगा। वाहनों को चांदपुर से रोहनिया की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

ये रास्ते रहेंगे बंद

  • भिखारीपुर तिराहा से बीएलडब्ल्यू-ककरमत्ता मार्ग
  • एम्ब्रोसिया अपार्टमेंट से भिखारीपुर मार्ग
  • चितईपुर चौराहा से भिखारीपुर मार्ग
  • अखरी अंडरपास से भिखारीपुर की ओर आवागमन
  • लठिया अंडरपास से चितईपुर मार्ग
  • नरिया तिराहा से भिखारीपुर मार्ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें