फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter: यूपी में एक और एनकाउंटर... 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर; एसटीएफ और आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई

Fri, 07 Nov 2025 09:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर कर दिया। मौके से तीन बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप लदे कई पशु बरामद किए हैं।
 
विज्ञापन
बदमाश की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ में एक और पशु तस्कर को मार गिराया है। यह मुठभेड़ आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना इलाके में हुई है। जोकहरा गांव में छोटी सरयू नदी के पास लखनऊ एसटीएफ, आजमगढ़ स्वाट टीम और सिधारी पुलिस की टीम से पशु तस्करों की मुठभेड़ हो गई। 
विज्ञापन


इस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामिया पशु तस्कर गोली लगने से ढेर हो गया। जबकि उसके तीन साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस तलाश में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार, रौनापार थाना के जोकहरा गांव के पास छोटी सरयू नदी के रास्ते पर बृहस्पतिवार की देर रात लखनऊ एसटीएफ, आजमगढ़ की स्वाट टीम और थाना सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर बदमाशों तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; PM Modi Visit: पीएम के दौरे को लेकर वाराणसी में डायवर्जन, जानें- किन मार्गों पर रोक और कहां बंद रहेंगे रास्ते

पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश ढेर हो गया, जबकि तीन अन्य मौके से फरार हो गए। 
 
विज्ञापन

67 से अधिक मुकदमे दर्ज
मारे गए बदमाश वाकिफ पर गौ तस्करी, चोरी, हत्या और लूट के आजमगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, संत कबीर नगर व जौनपुर समेत कई जिलों में 67 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह 50 हजार रुपये का इनामी था। पुलिस ने मौके से असलहा व कारतूस बरामद किए हैं और फरार बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें