फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी को चुनाव प्रचार का केंद्र बनाएंगे पीएम मोदी 

Tue, 07 Feb 2017 02:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कोटकपूरा में मोदी की रैली
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में काशी को चुनाव प्रचार का केंद्र बनाएंगे। वाराणसी, मिर्जापुर और जौनपुर में क्रमश: तीन, चार और पांच मार्च को पीएम की चुनावी सभाओं का कार्यक्रम तय हो गया है।
विज्ञापन


इस दौरान पीएम तीनों जिलों की 22 सीटों के लिए रैलियां करेंगे। पीएम के आने का कार्यक्रम सोमवार शाम भाजपा के काशी क्षेत्रीय कार्यालय को मिल गया है।  भाजपा ने फिलहाल बनारस में आठ में से पांच सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं।

मिर्जापुर में पांच में से चार और जौनपुर में नौ में से सात सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं। इन सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों को मजबूती प्रदान करने के लिए पीएम आएंगे। जानकारी मिलने के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने सभा के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बेनियाबाग, जगतपुर, टाउनहाल, कटिंग मेमोरियल, नेशनल इंटर कॉलेज, डीरेका, बीएचयू का नाम सुझाया गया है।  मंच पर हर विधानसभा में प्रत्याशियों को बुलाया जाएगा।

पीएम का भाषण खत्म होने के बाद सभी प्रत्याशियों के साथ प्रदेश नेतृत्व के पदाधिकारी होंगे। जो इन प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट मांगने की अपील करेंगे। 

पीएम के आगमन से पूर्व वाराणसी संसदीय क्षेत्र की विधानसभाओं में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो भी होगा। इसकी कार्ययोजना बनाई जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें