फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit: काशी में 18 घंटे में पीएम मोदी सड़कों पर करेंगे 60 KM की यात्रा, देखें- पूरा शेड्यूल

Thu, 22 Feb 2024 07:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी में पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पल-पल उनके आने का इंतजार हो रहा है। 18 घंटे के प्रवास में पीएम मोदी बनारस की सड़कों पर 60 किमी की यात्रा करेंगे। वे 23 फरवरी को चॉपर से बीएचयू हेलिपैड से एयरपोर्ट जाएंगे। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय प्रवास पर आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 घंटे में 60 किमी से ज्यादा सड़क मार्ग की यात्रा करेंगे। 22 फरवरी को सड़क मार्ग से एयरपोर्ट से बरेका गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद अगले दिन बीएचयू और सीरगोवर्धन के कार्यक्रम में भी पीएम मोदी सड़क मार्ग से ही जाएंगे। वहीं, करखियांव जनसभा स्थल तक जाने के लिए प्रधानमंत्री हवाई और सड़क दोनों मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। पीएम सेना के हेलिकॉप्टर से बीएचयू हेलिपैड से एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से सड़क मार्ग से करखियांव पहुंचेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की रात करीब 10 बजे सूरत से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से वे सीधे बरेका गेस्ट हाउस जाएंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह 9.30 बजे बरेका गेस्ट हाउस से बीएचयू स्वतंत्रता भवन जाएंगे। यहां कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद सुबह 11 बजे सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास की जन्मस्थली पर सड़क मार्ग से ही जाएंगे। 

यहां संत निरंजन दास से मुलाकात और जनसभा को संबोधित करने के बाद बीएचयू हेलिपैड पहुंचेंगे। यहां हेलिकॉप्टर से बाबतपुर एयरपोर्ट और वहां से सड़क मार्ग से जनसभा स्थल जाएंगे। वापसी में भी वे सड़क मार्ग से ही एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस पूरी यात्रा में पीएम करीब 60 किमी की यात्रा वाराणसी की जनता के बीच से करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें