प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विहंगम योग समाज के वार्षिकोत्सव में मंगलवार के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था व स्वर्वेद महामंदिर धाम की तैयारियों का जायजा लेने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पहुंचे। उन्होंने शारदा सहायक नहर, सड़क, राजमार्ग व स्वर्वेद महामंदिर धाम तथा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
तैयारी की मौके पर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से बात कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आसपास के 35 गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने निमंत्रण देकर स्थानीय लोगों को बुलाया है।
2024 के आगे की भी राजनीतिक की दिशा तय करने की कोशिश
पीएम ने काशी में 2022 की ही नहीं बल्कि 2024 और उससे आगे की भी राजनीतिक की दिशा तय करने की कोशिश की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सनातन धर्म की परंपराओं को सहेजते हुए जिस तरीके से कार्य निष्पादन किया उससे उनके विरोधी भी कायल हो गए।