फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit: 'अब गरीब को ना कोई गाली दे पाएगा, ना नीचा दिखा पाएगा, इनका स्वाभिमान मोदी की गांरटी'

Sat, 08 Jul 2023 10:00 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गरीबों, दलितों और पिछड़ों को अपमान और प्रताड़ना के अलावा कुछ भी नहीं मिलता था। बैंकों में अमीरों की पहुंच होती थी। गरीब यह मानता था कि पैसा नहीं है तो बैंक खाते की क्या जरूरत है। मगर, बीते नौ वर्षो में इस सोच को भी भाजपा सरकार ने बदल दिया है।
विज्ञापन
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब गरीब को ना कोई गाली दे पाएगा, ना नीचा दिखा पाएगा क्योंकि गरीब का स्वाभिमान मोदी की गांरटी है। पहले गिने चुने लोगों के हित साधे जाते थे। गरीब की कोई पूछ नहीं थी। भाजपा सरकार में लाभार्थी वर्ग सच्चे सामाजिक न्याय और सेक्युलरिज्म का उदाहरण बन गया है। दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिंग रोड किनारे वाजिदपुर में शनिवार को गोधुली बेला में जनसभा की और कहा कि एक समय था, जब गरीब को कोई पूछने वाला नहीं था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 'साहेब! तू त हमनी खातिर महादेव बन गईला': पटरी पर प्रसाद बेचने वाली मुन्नी देवी के शब्द सुनकर पीएम ने जोड़े हाथ
विज्ञापन

गरीबों, दलितों और पिछड़ों को अपमान और प्रताड़ना के अलावा कुछ भी नहीं मिलता था। बैंकों में अमीरों की पहुंच होती थी। गरीब यह मानता था कि पैसा नहीं है तो बैंक खाते की क्या जरूरत है। मगर, बीते नौ वर्षो में इस सोच को भी भाजपा सरकार ने बदल दिया है। उन्होंने कहा कि हमने बैंकों के दरवाजे सबके लिए खोल दिए हैं। पैसों की गारंटी सरकार खुद ले रही है। देश भर में 35 लाख से अधिक लोगों को स्वनिधि योजना के तहत मदद स्वीकृत हुई है। आवास योजना के ज्यादातर घर महिलाओं के नाम हैं। यह महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम है।

मंच पर इनकी मौजूदगी

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग के मंत्री एके शर्मा, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र दयालु, मेयर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डाॅ. अवधेश सिंह, नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, टी राम, एमएलसी अशोक धवन, हंसराज विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें