फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन की तैयारी, विधानसभावार बनाई जाएगी व्यवस्था, दो वीआईपी पार्किंग भी होंगी

Wed, 23 Jul 2025 10:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। इसे लेकर अधिकारी जनसभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करने की योजना बना रहे हैं। 
विज्ञापन
PM Modi In Varanasi - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: वाराणसी में ब्लॉक मुख्यालय के पीछे दो अगस्त को होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को डीआईजी कानून व्यवस्था शिवहरि मीणा पहुंचे। हेलिपैड का स्थान देखा। उन्होंने वीआईपी पार्किंग और विधानसभा वार जनता के लिए पार्किंग की व्यवस्था की तैयारियों को देखा। इस पर भी चर्चा की गई कि जनसभा स्थल के दिन बारिश हो गई तो लोग कैसे पहुंचेगे। बताया गया कि ई-रिक्शा की व्यवस्था की जाएगी। बारिश की स्थिति में सभी को ई-रिक्शा से पहुंचाया जाएगा। 

विज्ञापन


रघुनाथपुर गांव के पूर्वी हिस्से में पांच विधानसभा कैंट, उत्तरी, दक्षिणी, रोहनिया, सेवापुरी से आने वाले वाहन खड़े किए जाएंगे। कालिका धाम स्टेडियम और बगीचे में शिवपुर, अजगरा और पिंडरा विधानसभा के वाहन खड़े किए जाएंगे। अधिकारी वर्ग के लिए घोसिला कंपोजिट विद्यालय के सामने और वीआईपी के लिए ब्लॉक मुख्यालय के सामने पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 

अधिकारियों ने इस पर भी मंथन किया कि ज्यादा बरसात होने की स्थिति में अगर पीएम का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर पाएगा तो उन्हें सड़क मार्ग से सभा स्थल तक कैसे पहुंचाया जाएगा। डिग्री कॉलेज के परिसर में सीएम और राज्यपाल के लिए हेलिपैड बनाने का कार्य भी शुरू हो रहा है। उस दिन सिरिहरा से कालिका धाम मार्ग को बंद रखा जाएगा। चार क्रेन की भी व्यवस्था रहेगी। कपसेठी कालिका धाम मार्ग पर निशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी की जनसभा : 50 हजार की भीड़ जुटाने का भाजपा ने रखा लक्ष्य

जनसभा स्थल पहुंचे डीआईजी कानून व्यवस्था शिवहरि मीणा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो अगस्त को बनौली में होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा ने भीड़ जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने 50 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत प्रत्येक मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, समर्थकों और वरिष्ठ नेताओं के दोपहिया व चारपहिया वाहनों की सूची तैयार की जा रही है। इससे सुनियोजित ढंग से कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे। कहा कि दो अगस्त को प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।  



इसे भी पढ़ें; Crime News: पति को तीन टुकड़ों में काट कर कमरे में दफनाया, फिर लगवा दी टाइल्स; प्रेमी के साथ मिलकर की वारदात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें