फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Security: पीएम की सुरक्षा के लिए गैर जनपद से आएंगे 15 आईपीएस, CCTV की नजर में होंगे कार्यक्रम स्थल

Mon, 17 Jun 2024 04:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

PM Modi Security For Varanasi Visit : पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद काशी में पहली बार आ रहे हैं। ऐसे में पीएम के स्वागत से लेकर सुरक्षा तक के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन के दौरान उनके वाह्य सुरक्षा घेरे के लिए कमिश्नरेट की पुलिस फोर्स के अलावा गैर जनपद से 15 आईपीएस आज शहर में आएंगे। इसके अलावा गैर जनपद से 10 एडिशनल एसपी, 27 डिप्टी एसपी, 15 इंस्पेक्टर, 200 सब इंस्पेक्टर और 1500 हेड कांस्टेबल और कांस्टेचल भी आएंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री एसपीजी की अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहते हैं। उनकी सुरक्षा के आंतरिक घेरे में एनएसजी के कमांडो, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अफसर, एटीएस के कमांडो और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवान रहते हैं। उनके सभी कार्यक्रम स्थल सीसी कैमरों की निगरानी में होंगे। इसके अलावा बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और दमकल कर्मी भी तैनात रहेंगे। 

प्रधानमंत्री की आवाजाही के रूट की इमारतों पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी। वहीं, गंगा में निगरानी के लिए एनडीआरएफ, जल पुलिस, पीएसी, बाढ़ राहत दल की मोटरबोट पर सशस्त्र पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के कार्यक्रम स्थल के गांवों में किसानों को दिया निमंत्रण पत्र

प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ लेने के बाद पहली बार 18 जून को काशी आ रहे सांसद नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत होगा। संवाद कार्यक्रम में किसानों को आमंत्रित करने के लिए सभास्थल के आसपास के गांवों के किसानों को निमंत्रण दिया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल की अगुवाई में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हरसोस, मेहदीगंज, वीरभानपुर आदि गांवों में जुलूस निकालकर जनजागरण किया। 

जिलाध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कार्यभार संभालते ही दो बड़े निर्णय लिए। पहला किसानों की 20 हजार करोड़ की किसान सम्मान निधि को स्वीकृति दी और दूसरा संकल्प पत्र में किए गए वादे के तहत पहली ही कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए तीन करोड़ नए आवास को मंजूरी दी। किसान सम्मान निधि के तहत स्वीकृत 20 हजार करोड़ की धनराशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेहंदीगंज में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें