फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीएम मोदी 25 अक्तूबर को काशी में जेन-जी से करेंगे संवाद, जींस और टीशर्ट में आएंगे 30 हजार युवा

Wed, 07 Oct 2026 08:57 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पीएम मोदी 25 अक्तूबर को 30 हजार जेन जी से संवाद करेंगे। वे एयर शो के बाद बीएचयू या फिर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संवाद करेंगे। इस दौरान 18 से 25 साल के युवा जींस और टीशर्ट में आएंगे। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को काशी आएंगे। वह नमो घाट जाकर एयर शो देखेंगे फिर जेन जी से संवाद करेंगे। इसके लिए बीएचयू या फिर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में व्यवस्था की जा रही है। जेन जी संवाद में 18 से 25 साल के करीब 30 हजार युवा हिस्सा लेंगे। सब जींस और टीशर्ट पहनकर आएंगे।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर की सुबह ही काशी आ जाएंगे। वह नमो घाट जाएंगे जहां राफेल सहित 90 फाइटर जेट करतब दिखाएंगे। फाइटर जेट बाबतपुर एयरपोर्ट और प्रयागराज से उड़ान भरेंगे। 

इसे भी पढ़ें; नितिन नवीन आज काशी में: जनसभा के साथ ही जेन-जी से करेंगे संवाद, सीएम योगी और हिमंत बिस्व सरमा भी रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल, सीडीएस, तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहेंगे। इसकी तैयारी में भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई जुट गई है। सुरक्षा व्यवस्था भी परखी जा रही है। काशी में एयर शो 22, 24 और 25 अक्तूबर को होना है। पीएम अंतिम दिन एयर शो देखेंगे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें