फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में बोले पीएम मोदी, सरकार के इस फैसले से किसानों को मिलेगा लाभ

Mon, 16 Jul 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
मिर्जापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाले राजनीति में डूबे रहे और समर्थन मूल्य बढ़ाने वाली फाइल को दबाए रखा। हमने वादा किया था कि किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य दिलाएंगे।
विज्ञापन


हमने समर्थन मूल्य डेढ़ गुना कर दिया। इससे उत्तर प्रदेश के किसानों को लाभ मिलेगा। किसानों की दिक्कतों को देखते हुए उनकी सुविधाओं के लिए बीज से लेकर बाजार तक की व्यवस्था बनाई जा रही है। ये बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मिर्जापुर के चंदईपुर में आयोजित जनसभा में कही।

45 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य, सुरक्षा, खेती पर ही बातें कीं। जो लोग आज किसानों की समस्याओं को उठाते हैं, उनके समय में समर्थन मूल्य पर खरीदारी तक नहीं होती थी।
विज्ञापन


समर्थन मूल्य बढ़ाने की बात बहुत पहले हो चुकी थी लेकिन राजनीति में डूबे लोगों को गरीबों और किसानों की परवाह नहीं थी। इसकी फाइल वर्षों से दबाए रखी गई थी।

हमने वादा किया था कि किसानों की आय हम बढ़ाएंगे। यह वादा हमने समर्थन मूल्य डेढ़ गुना करके पूरा कर दिया। इस फैसले से पूर्वांचल समेत पूरी यूपी के किसानों को बहुत लाभ मिलने वाला है। अब अनाज के बहुत दाम मिलेंगे। 
विज्ञापन

सीएम योगी बधाई के पात्र

पीएम की जनसभा में आए लोग - फोटो : अमर उजाला
मुझे बताया गया कि यूपी में पिछले साल धान की चार गुना अधिक खरीद की गई। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं। हमारी सरकार किसानों की दिक्कत को समझते हुए उन्हें दूर करने की दिशा में काम कर रही है।

बीज से लेकर बाजार तक की व्यवस्था बनाई जा रही है ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। पहले किसान यूरिया के संकट को लेकर बहुत परेशान रहते थे लेकिन हमने आते ही यह संकट दूर कर दिया। पिछले चार साल में यूरिया की समस्या नहीं आई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार आयुष्मान योजना को जल्द ही लागू कर देगी। पांच लाख रुपये तक के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। लोग मुसीबतों में नहीं फंसेंगे। बीमारी की दशा में उन्हें आर्थिक संकट नहीं झेलना पड़ेगा। रुपयों के अभाव में इलाज नहीं रुकेगा। देश के गरीबों को सुरक्षा कवच दिया जा रहा है।

अब गरीबों के भी बैंक एकाउंट खुल रहे हैं। रसोई गैस का सिलिंडर उनकी रसोई में पहुंच रहा है। अमीर और गरीब की सोच को केंद्र की सरकार खत्म कर रही है। दोनों के बीच की खाई को खत्म किया जा रहा है। गरीबों के लिए 90 पैसे वाला बीमा लाए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें