फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर पूर्वांचल को साधेंगे पीएम

Sun, 26 Feb 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काशी और आसपास के जिलों में होने वाली चुनावी रैलियों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीएम तीन मार्च को काशी से सातवें और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे।
विज्ञापन


भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक पीएम पूर्वांचल के इस प्रचार अभियान पर निकलने से पहले बाबा श्री काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेेंगे। वह काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के मंदिर भी जा सकते हैं।
पीएम के बाबा दरबार में हाजिरी लगाने की इच्छा व्यक्त करने के बाद विश्वनाथ मंदिर प्रशासन को तैयार रहने के संकेत दे दिए गए हैं।

सातवें और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के लिए पीएम का तीन मार्च को काशी आना लगभग तय माना जा रहा है।

शनिवार की देर रात नदेसर में वाराणसी के चुनाव संचालक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, सह प्रभारी सुनील ओझा, ओम माथुर, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा समेत कई बड़े नेताओं ने बैठक की। इसमें पीएम की रैलियों, सभाओं के स्थान को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन


पीएम के विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव जाने के सिलसिले में पार्टी के कुछ भरोसेमंद मंदिर प्रबंधन के जिम्मेदार पदाधिकारियों से वहां का फीडबैक भी ले चुके हैं।
विज्ञापन

... तो पांच को पीएम भी काशी में, राहुल भी

मोदी, राहुल, अखिलेश
 विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र की सीटों पर जहां भाजपा ने अपनी ताकत झोंक दी है, वहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन का भी फोकस इन सीटों पर है।
पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैलियों, रोड शो और सभाओं के जवाब में सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो और रैलियों के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।
दोनों पार्टियों के अंदरखाने फिलहाल जो रणनीति बन रही है, उसे अंतिम रूप दिया गया तो पांच मार्च को यहां पीएम मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दोनों की सभाएं आयोजित हो सकती हैं।

ऐसे में कार्यकर्ताओं के आमने-सामने होने से रोकना प्रशासन के लिए भी बड़ी चुनौती होगी। दरअसल, भाजपा की तैयारी तीन को मिर्जापुर, चार को जौनपुर और पांच को बनारस में पीएम की सभा कराने की है।

वहीं, 27 फरवरी को प्रस्तावित राहुल गांधी का रोड शो स्थगित होने के बाद अब कांग्रेस भी पांच मार्च या उसके आसपास की तिथि तय करने पर विचार कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें