मुलायम के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रदेश की सपा सरकार पर चुन-चुनकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा शासन में जमीन के अवैध कब्जे बढ़े हैं। प्रदेश में सपा के गुंडों ने अरबों की जमीन पर कब्जा किया है।
कहा कि सरकार बनने पर ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सपा की साइकल पंचर हो गई है और हाथी बेहोश हो गया है। वहीं मायावती पहले दिल की बेटी थी अब दौलत की बेटी हो गई है। उन्होंने कहा कि वोट के रुप में जनता हमें कर्ज दे, हम उसे लौटाएंगे।
उन्होंने सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के साथ इलाहाबाद में हुई सुरक्षा चूक पर भी चुटकी ली। केशव बोले, बताएं मुख्यमंत्री की पत्नी भी सुरक्षित नहीं हैं। हम डिंपल की सुरक्षा करेंगे। प्रदेश में महिला थाने खोलेंगे।
कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर हम कत्लखाने बंद करेंगे। भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। 2017 के चुनाव में आधा चुनाव भाजपा और आधा जनता विकास के लिए लड़ रही है। भ्रष्टाचार मुक्त समाज जनता चाहती है।