यूपी में छठें चरण के विधानसभा चुनाव के बीच आज बाबा विश्वनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी की गलियों में जोरदार स्वागत हुआ। वाराणसी की इस सियासी यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी का बीएचयू से लेकर कालभैरव मंदिर तक फूल मालाओं और ढोल नगाडो से स्वागत हुआ।
मोदी का यह कार्यक्रम तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर एक बजे तक खत्म हो जाना था लेकिन यह करीब ढाई बजे तक चला। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी पर मुस्लिम बहुल मदनपुरा, सोनारपुरा जैसे इलाकों में फूल बरसाए गए।
इस अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत पीएम मोदी ने ट्वीट किया, काशी में अविश्वस्मरणीय क्षण। काशी आना हमेशा से ही खास रहा है। काशी की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद ।
Unforgettable moments in Kashi. It is always special being here. My gratitude to the people for the affection. Truly humbled. pic.twitter.com/Ehpn4Dl5AI
— Narendra Modi (@narendramodi) March 4, 2017
पीएम मोदी ने षोडषोपचार पूजन किया। पुजारी नीरज पांडे ने पीएम मोदी को रुद्राक्ष भेंट किया। उन्होंने संकल्प में पीएम मोदी ने भारत के सुख शांति और चुनाव में विजय की कामना की। चांदी की तीन थालियों में 108 कमल फूल, मिठाई, फल व अन्य पूजन सामग्री थी।
समय कम होने की वजह से पूजा को छोटा कर दिया गया। पीएम ने पूजा के उपरांत अपना दक्षिणा दान पेटी में डाला। न्यास परिषद ने उन्हें अंग वस्त्रम प्रदान किया। इस दौरान पीएम के साथ पूजा में शहर के डीएम, कमिश्नर आदि मौजूद थे।
रुद्राभिषेक के लिए 51 लीटर दूध की व्यवस्था की गई थी लेकिन समय कम होने के कारण 11 लीटर दूध और गंगा जल के साथ अभिषेक किया गया।