प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी बाबा के दर्शन करेंगे। राहुल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाराणसी रोड शो शुरू होने जा रहा है। रास्ते में मैं काशी विश्वनाथ के दर्शन करुंगा।
Varanasi road show to begin shortly. Enroute will stop for darshan at Kashi Vishwanath temple
— Office of RG (@OfficeOfRG) March 4, 2017
बता दें कि चुनावी बेला में दोनों प्रमुख नेताओं के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें राहुल गांधी रोड शो के लिए वाराणसी पहुंच गए हैं। इस रोड शो में सीएम अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल भी शामिल होंगी।
इसके लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन ने अपनी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और रोड शो के प्रभारी राजेश यादव राजू के नेतृत्व में दिन में कई बार बैठकें र्हुइं। सपा के फ्रंटल संगठनों के साथ महिला विंग को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। युवा सपाई अखिलेश यादव के चेहरे वाली टी शर्ट पहन कर रोड शो में शामिल होंगे।
रोड शो का फाइनल रूट
कचहरी अंबेडकर चौराहा से शुरू होकर वरुणा पुल, नदेसर, घौसाबाद, चौकाघाट पानी टंकी, गोलगड्डा, पीलीकोठी, विश्वेश्वरगंज, मैदागिन चौराहा, चौक, गोदौलिया से गिरजाघर चौराहे तक जाएगा रोड शो।