फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पीएम मोदी के प्रमुख सचिव ने देखा बरेका में इंजन उत्पादन का काम

Fri, 29 Sep 2023 09:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव पीके मिश्र ने शुक्रवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में इंजन उत्पादन का कामकाज देखा। बरेका में चल रही परियोजनाओं के साथ ही उत्पादन प्रक्रिया व तकनीकी विषयों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
बरेका पहुंचे पीएम मोदी के प्रधान सचिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव पीके मिश्र ने शुक्रवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में इंजन उत्पादन का कामकाज देखा। बरेका के विभिन्न कार्यशालाओं जैसे लोको फ्रेम शॉप, हार्नेस शॉप, लोको असेंबली शॉप और लोको टेस्ट शॉप का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोको ड्राइवर कैब का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन


बरेका महाप्रबंधक बासुदेव पांडा ने उन्हें बरेका में चल रही परियोजनाओं के साथ ही उत्पादन प्रक्रिया व तकनीकी विषयों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आवास और शहरी मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव दीपक अग्रवाल, कमिश्नर कौशल राज शर्मा व जिलाधिकारी एस राजलिंगम, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एसके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

इससे पहले गुरुवार शाम प्रमुख सचिव ने काशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाई थी।  विधि-विधान से दर्शन पूजन के बाद प्रमुख सचिव ने पूरे धाम परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में शामिल हुए। 

विज्ञापन

मोजाम्बिक रेलवे की टीम को पसंद आई बरेका के इंजन की डिजाइन

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के इंजन की डिजाइन और उसकी क्षमता ने मोजाम्बिक रेलवे के अधिकारियों को खासा प्रभावित किया। शुक्रवार को राइट्स अधिकारियों के साथ पहुंचे दल ने बरेका की कार्यशालाओं में इंजन उत्पादन का कामकाज देखा। उपलब्ध निर्माण सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

यहां उपलब्ध इंजन की डिजाइन, उसकी क्षमता और निर्माण सुविधाओं से भी काफी प्रभावित हुए। इस दौरान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एसके श्रीवास्तव ने मोजाम्बिक को निर्यात किए गए लोको इंजन के बारे में बताया। चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में कार्लोस स्मेल मैम्बो, एक्वीसटल हेजी इब्रैमो, मिलिऑन फेनिज कुना चेंजला और इनेसिओ फ्लोर कुम्बाला शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें