फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः  काशी में प्रवेश करते ही पीएम मोदी कालभैरव से लेंगे अनुमति,  फिर खिड़किया घाट से जलमार्ग से पहुंचेंगे विश्वनाथ धाम 

Mon, 06 Dec 2021 11:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री 13 दिसंबर को गंगा तट पर बने गेटवे ऑफ कॉरिडोर के रास्ते हाथ में गंगा जल लेकर धाम में प्रवेश करेंगे। देश के सभी संप्रदायों के प्रमुख संतों के मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान पीएम मोदी काशी विश्वनाथ का विशेष अनुष्ठान करेंगे। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को मां गंगा का दर्शन, स्मरण और आचमन कर काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश करेंगे। अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचने के तुरंत बाद वे शहर कोतवाल काल भैरव से अनुमति लेकर सड़क मार्ग से खिड़किया घाट पहुंचेंगे और यहां क्रूज से ललिता घाट जाएंगे।

विज्ञापन


यहां गंगा तट पर बने गेटवे ऑफ कॉरिडोर के रास्ते हाथ में गंगा जल लेकर धाम में प्रवेश करेंगे। देश के सभी संप्रदायों के प्रमुख संतों के मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ का विशेष अनुष्ठान करेंगे। इस दौरान वे करीब तीन घंटे तक मंदिर में गुजारेंगे।

इसके बाद उसी दिन शाम को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के साथ क्रूज पर सवार होकर गंगा आरती भी निहारेंगे। पीएम मोदी की मौजूदगी में काशी विश्वनाथ धाम के घाट पर गंगा आरती का शुभारंभ किया जाएगा। पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों को परखने पहुंची प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम के निरीक्षण के बाद 13 व 14 दिसंबर के कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तय कर ली गई है।

विज्ञापन

संतों से मंदिर चौक पर करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री 13 दिसंबर को पूर्वाह्न करीब 11 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से सेना के हेलीकाप्टर से वे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान पर बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से वे खिड़किया घाट जाएंगे और गंगा दर्शन करते हुए काशी विश्वनाथ धाम में दोपहर करीब एक बजे बाबा का अभिषेक कर इस भव्य दरबार को भक्तों को समर्पित करेंगे।

इसके बाद देश भर के संतों से मंदिर चौक पर संवाद करने के बाद क्रूज से रविदास घाट आएंगे और फिर सड़क मार्ग से बनारस रेल कारखाना के अतिथि गृह पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे में बनाए गए रूट में जल, थल और नभ मार्ग को शामिल किया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2020 में देव दीपावली पर क्रूज से गंगा विहार कर आरती में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन

शाम को मुख्यमंत्रियों के साथ देखेंगे गंगा आरती

गंगा आरती - फोटो : a
प्रधानमंत्री 13 दिसंबर की शाम को रविदास घाट से गंगा आरती देखने के लिए क्रूज पर सवार होंगे। इस दौरान भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ क्रूज पर मौजूद रहेंगे। अगले दिन बरेका सभागार में सुशासन पर मुख्यमंत्रियों को अपने कामकाज का ब्यौरा देना है। इसमें कोरोना टीकाकरण सहित केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर शामिल बिंदुओं पर मुख्यमंत्री प्रस्तुतीकरण भी देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें