फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने काशी के लिए बताईं असीम परियोजनाएं, सपनों के शहर के लिए ये है मेगा प्लान

Sat, 20 Jun 2020 10:39 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

  • पीएम मोदी ने कहा- काशी को उन अग्रणी शहरों में से एक बनाया जाए, जो अत्याधुनिक रेल, सड़क, पानी और हवाई संपर्क वाले हैं।
  • वाराणसी से हल्दिया को जोड़ने वाले राष्ट्रीय जलमार्ग का एक बड़ा केंद्र बनारस में बनेगा।
  • काशी विश्वनाथ धाम के मंदिरों को संरक्षित करने के लिए विशेषज्ञों की राय लेने को कहा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के पुरातन शहर काशी की विरासत को संरक्षित करने और उसे आधुनिक शहरों की श्रेणी में शामिल करने के अभियान को जारी रखना चाहते हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि काशी को उन अग्रणी शहरों में से एक बनाया जाए, जो अत्याधुनिक रेल, सड़क, पानी और हवाई संपर्क वाले हैं।

विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम के मंदिरों को संरक्षित करने के लिए विशेषज्ञों की राय लेने और परिसर में यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन गाइड के साथ एक मार्ग मानचित्र तैयार करने का भी निर्देश दिया। करीब ढाई घंटे की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वाराणसी से हल्दिया को जोड़ने वाले राष्ट्रीय जलमार्ग का एक बड़ा केंद्र बनारस में बनाया जाए।


इसके लिए पूरे इको-सिस्टम, कार्गो शिपिंग और माल ढुलाई के विकास के लिए योजना बनाई जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्तार और आधुनिकीकरण कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मंदिरों को सुरक्षित और संरक्षित करने का निर्देश
काशी विश्वनाथ धाम के ड्रोन आधारित प्रस्तुतीकरण के बाद पीएम मोदी ने निर्देश दिया कि ऐसे सभी पुराने मंदिर जो काशी विश्वनाथ परिषद के विकास के दौरान नहीं मिले थे, उन्हें सुरक्षित और संरक्षित किया जाना चाहिए। उनकी ऐतिहासिक और स्थापत्य विरासत को बनाए रखने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जानी चाहिए।

कार्बन डेटिंग पर काम करें ताकि इन मंदिरों और उनके महत्व को पर्यटकों और तीर्थयात्रियों तक पहुंचाया जाए। काशी में पर्यटन और यात्रा के फुट प्रिंट को बढ़ाने के लिए उन्होंने आधुनिक संसाधनों की मदद की सलाह दी।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक मानकों को अपनाएं
पीएम ने कहा कि क्रूज पर्यटन, लाइट एंड साउंड शो, खिड़किया और दशाश्वमेध घाटों का कायाकल्प, ऑडियो-वीडियो के माध्यम से गंगा आरती का प्रदर्शन किया जाना चाहिए। विश्व धरोहर के प्रमुख भंडार के रूप काशी की भूमिका को बढ़ावा देने और प्रचार करने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता और उसके सभी मापदंडों में उत्कृष्टता का निर्देश दिया। ओडीएफ प्लस के तहत यंत्रीकृत व्यापक सफाई हो। डोर-टू-डोर कचरा संग्रह सहित अन्य प्रयासों से वातावरण को बहुत सकारात्मक और स्वस्थ बनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

बौद्ध धर्म से जुड़े त्योहारों पर कराएं विशेष आयोजन
पीएम ने कहा, काशी में पर्यटन की असीम संभावना है। उन्होंने अधिकारियों को जापान, थाईलैंड आदि देशों के बौद्घ धर्म से जुड़े त्योहारों पर विशेष आयोजन का भी निर्देश दिया। बौद्ध धर्म के लोगों को उनकी कला और संस्कृति विरासत को मनाने का अवसर दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें