फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: काशी को मिल सकती हैं दो बड़ी सौगातें, पीएम मोदी कर सकते हैं क्रिकेट स्टेडियम और रोपवे का लोकार्पण

Wed, 30 Sep 2026 10:06 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पीएम मोदी अक्तूबर में काशी को दो बड़ी सौगातें दे सकते हैं। काशीवासियों को गंजारी में बन रहे क्रिकेट स्टेडियम के साथ रोपवे की सौगात मिल सकती है। काशी में देश का पहला और दुनिया का तीसरा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का रोपवे होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी को अक्तूबर में दो बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिल सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और कैंट से गोदौलिया के बीच देश के पहले व दुनिया के तीसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे का लोकार्पण कर सकते हैं। सितंबर में इसकी भौतिक प्रगति 94.35 फीसदी बताई गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण करके तैयारियां भी परखी हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री 25 अक्तूबर को काशी आ सकते हैं। वह एयर शो का हिस्सा बनेंगे। साथ ही काशी की प्रमुख विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर सकते हैं। इसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे का नाम भी शामिल है। कैंट से गोदौलिया के बीच बन रहे रोपवे का निर्माण अंतिम चरण में है। कैंट, काशी विद्यापीठ और रथयात्रा स्टेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है। 

गोदौलिया स्टेशन पर अंतिम चरण के काम कराए जा रहे हैं। करीब 3.75 किलोमीटर लंबे रोपवे में पांच स्टेशन प्रस्तावित हैं। इसके शुरू होने से कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक जाने-आने में आसानी होगी। इस परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही 2023 में रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें