फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिल समागम में शामिल हो सकते हैं PM Modi: काशी में 17 नवंबर से शुरू होने वाले महाआयोजन की तैयारियां शुरू

Wed, 02 Nov 2022 01:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए रविदास घाट तक शहर के विभिन्न इलाकों में होने वाले आयोजन की शृंखला एक महीने तक चलेगी। फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की तिथि नहीं तय है, मगर इस दौरान उनके काशी आगमन के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण और उत्तर की संस्कृति के मिलन के लिए वाराणसी में 17 नवंबर से आयोजित होने वाले तमिल समागमम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ सकते हैं। एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए रविदास घाट तक शहर के विभिन्न इलाकों में होने वाले आयोजन की शृंखला एक महीने तक चलेगी। फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की तिथि नहीं तय है, मगर इस दौरान उनके काशी आगमन के संकेत मिले हैं। इससे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान चार नवंबर को काशी हिंदू विश्वविद्यालय में तमिल समागम की अब तक की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन

तमिल समागमम की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने अधिकारियों को संकेत दिया कि इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो सकता है। उन्होंने अधिकारियों को इसकी तैयारी में अभी से जुटने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन

गंगा आरती देखते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
इस आयोजन में उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के बीच सांस्कृतिक, धार्मिक, औद्योगिक, खानपान, शिक्षा, मेडिकल, कृषि सहित अन्य सभी क्षेत्रों की संस्कृति व सभ्यता का आदान-प्रदान के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां बता दें कि तमिल समागमम के लिए भारत सरकार का शिक्षा मंत्रालय नोडल विभाग है और बीएचयू को स्थानीय तैयारियों के लिए समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। एक महीने चलने वाले आयोजन में शिक्षा संबंधित कार्यक्रम बीएचयू, सांस्कृतिक आयोजन रविदास घाट पर होगा। जबकि धार्मिक परंपरा, सांस्कृतिक जिसमें संगीत कला, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट के  उत्पादों का स्टॉल रविदास पार्क में लगाई जाएगी। इस दौरान काशी और तमिलनाडु के धार्मिक और सांस्कृति संबंधों को और मजबूत करने के लिए दोनों स्थानों के खानपान आदि के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस आयोजन में शामिल होने वालों को काशी विश्वनाथ धाम का भी दर्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें