लाभार्थियों को टूल किट व ऋण बांटने से पहले प्रधानमंत्री ने करीब 15 मिनट तक एक छत के नीचे सूबे के 75 जिलों के उत्पाद देखे। कई बार ऐसा मौका आया जब स्टालों पर संचालकों से जानकारी लेकर प्रधानमंत्री ने उत्पादों की प्रशंसा की। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री उदयभान चौधरी, यूपीआईडी की अध्यक्ष क्षिप्रा शुक्ला मौजूद रहीं।
प्रदर्शन में इन उत्पादों ने किया आकर्षित
प्रदर्शनी में वाराणसी के सिल्क उत्पाद, वुड कार्विंग, उडेन वर्क, ग्लास बीड्स, गुलाबी मीनाकारी, चुनार की पाटरी, मिर्जापुर के पीतल के बर्तन, गोरखपुर का टेराकोटा, अलीगढ़ का हार्डवेयर, गौतमबुद्धनगर के रेडीमेड गारमेंट, बुलंदशहर के सिरेमिक उत्पाद, चंदौली की जरदोजी, काला चावल, भदोही का कारपेट, सोलर लाइट, फीरोजाबाद के कांच के उत्पाद, कन्नौज का इत्र, मुरादाबाद की धातु शिल्प, आगरा के जूते-चप्पल, मेरठ के स्पोर्ट्स गुड्स, लखनऊ की चिकनकारी, आजमगढ़ की ब्लैक पाटरी लुभाते रहे।